कौशाम्बी महेवा घाट : कौशाम्बी जिले के महेवाघाट थाना इलाके में बीती रात बोलेरो सवार बदमाशों ने सरसवां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पर ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चलाई। हालांकि प्रमुख प्रतिनिधि घटना में बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना के बाद एसपी प्रदीप गुप्ता कई थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस दौरान छापेमारी कर एक हमलावर को मौके से दो नाली बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य अभियुक्तों की तालाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश डाल रही है।।
जबकि अन्य आरोपियों की तालाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश डाल रही है। घटना के बाबत एसपी प्रदीप गुप्ता का कहना है, कि मामले में केस दर्ज कर सुरक्षा के लिहाज से प्रमुख प्रतिनिधि को एक सुरक्षा कर्मी मुहैया कराया गया है और जल्द ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा
Leave a Reply