राजकीय बीज बिक्री केन्द्र पर सरकारी दर पर मटर, मेथी, राजमा, धनिया, मूली आदि के प्रमाणित बीज उपलब्ध

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी 13 अक्टूबर 2020, जिला उद्यान अधिकारी अमेठी डा0 बलदेव प्रसाद ने बताया कि जनपद अमेठी के कृषकों हेतु रबी मौसम उगाई जाने वाली सब्जियों की खेती के लिए उद्यान विभाग, अमेठी द्वारा निर्धारित सरकारी दर पर मटर, मेथी, राजमा, धनिया एवं मूली के प्रमाणित बीज उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि राजकीय बीज बिक्री केंद्र, मुंशीगंज रोड अमेठी से आधार कार्ड एवं खतौनी की छायाप्रति जमा कर नगद मूल्य पर प्रमाणित बीज प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, अमेठी में संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *