सुलतानपुर । मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने आज नगर के करौंदिया मंदिर के सोनकर सभागार में विश्व एड्स दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य कैम्प एवं गोष्ठी का शुभारम्भ किया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि पहले की अपेक्षा अब लोग एड्स प्रति अधिक जागरूक हो रहे हैं, पहले लोग इसको छुपाते थे। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, इस वजह से आज लोग खुलके बात करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि एड्स से व्यक्ति नहीं जनसामान्य प्रभावित हो रहा है। एड्स होने पर अन्य बीमारियां भी पीड़ित व्यक्ति को हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि एड्स बीमारी चार कारणों से होता है।
पहला कारण संक्रमित सुई के साझा करने से, असुरक्षित यौन सम्बन्ध से, संक्रमित खून के चढ़वाने से तथा मां को होने वाले उसके बच्चों को भी हो जाता है। गोष्ठी /स्वास्थ्य कैम्प में जिला क्षयरोग अधिकारी /कार्यक्रम अधिकारी एड्स ने एड्स एवं टी.बी. रोग के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। उन्हांंने कहा कि टी.बी. के मरीज को एचआईवी की जांच तथा एचआईवी को धनात्मक सभी मरीज को टीबी की जांच अवश्य करानी चाहिए। गोष्ठी में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम आसरे,प्रताप सेवा समिति के सचिव विजय विद्रोही एवं करौंदिया सभासद लक्ष्मीना देवी सोनकर ने पूरी शक्ति से इस बीमारी को दूर भगाने का आवाहन् किया। स्वास्थ्य कैम्प में अर्बन हेल्थ प्रभारी डॉ.सावित्री मिश्रा, डॉ.रिचा शुक्ला ने मरीजों का उपचार किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उचचार पर्यवेक्षक सुरेश कुमार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट पीपीएम कोर्डिनेटर सौमित्र मिश्रा ने बताया कि टीबी इलाज ले रहे सभी मरीजों का पंजीकरण अपने नजदीकी के सरकारी अस्पताल एवं राजकीय टीबी क्लीनिक पर करायें। उन्हांने बताया कि टीबी के समस्त मरीजों को भारत सरकार द्वारा 500 रूपये प्रतिमाह उपचार के दौरान पोषण हेतु प्रदान किया जाता है। स्वास्थ्य कैम्प में कुल 237 लोगों को लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य कैम्प में नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र के अंकित कुमार, विवेक कुमार पाण्डेय, सुनीता वर्मा, कुसुम, नीतू सिंह, प्रताप सेवा समिति से सीमा श्रीवास्तव, संजय इरफान व सम्बन्धित उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ. बृजेश शर्मा सिटी आफीसर सहित कई डॉक्टरों के साथ स्वयं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने स्वास्थ्य कैम्प में हड्डी एवं गठिया से सम्बन्धित पीडितों का उपचार किया । इस अवसर पर टीबी फोरम के सदस्य इम्तियाज रिजवी , जिला समन्यक अक्षय परियोजना बृजेन्द्र व सम्बन्धित उपस्थित थे।
Leave a Reply