[object Promise]
ओएलएक्स पर सस्ती कार का लालच देकर नौहझील के गांव कौलाना के व्यापारी से 40 हजार 999 रुपये की ठगी कर ली गई। टटलुओं ने युवा व्यापारी से कार के रजिस्ट्रेशन की एवज में तीन बार में यह रकम अपने खाते में जमा कराई। युवा व्यापारी ने थाना नौहझील में तहरीर दी तो पुलिस भी हरकत में आई।
युवा व्यापारी के ठगी का शिकार होने की पुलिस पूरी जानकारी जुटा रही है। थाना नौहझील के गांव कौलाना निवासी रहीस खान पुत्र शहीद खान ने गुरुवार को ओएलएक्स पर सर्च किया तो सस्ती कार का विज्ञापन देखा।
Leave a Reply