दिल्ली-एनसीआर में भूकंप, तीव्रता 4.2

[object Promise]

नई दिल्ली । गुरुवार रात दिल्ली-एनसीआर में रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप पांच किमी की गहराई से आया। इसका उपरिकेंद्र राजस्थान में अलवर जिले के पास था। भूकंप के झटके रात 11.46 बजे महसूस किए गए।

डर के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। अब तक किसी के हताहत या संपत्तियों को नुकसान की सूचना नहीं है।

पांच से कम परिमाण के भूकंपों से बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *