नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का दिल्ली में निधन हो गया है. वो लंबे समय से बीमार चल रही थीं. शीला दीक्षित दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष भी थीं और काफी लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं।
तीन बार शीला दीक्षित की बाईपास सर्जरी हुईं थी और आज सुबह ही दिल्ली के एस्कार्ट्स अस्पताल में भर्ती थी। शीला दीक्षित का निधन का अचानक निधन कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित 1998 से लेकर 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। मुख्यमंत्री रहने के बाद शीला दीक्षित केरल की राज्यपाल भी रह चुकी थीं।
बता दें कि अपने निधन से कुछ दिनों पहले तक वह राजनीति में खासी ऐक्टिव थीं और हाल ही में उन्होंने दिल्ली में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति भी की थी. यही नहीं कांग्रेस पार्टी दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें सीएम के चेहरे के तौर पर उतारने की तैयारी में थी। दिल्ली में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद केरल की राज्यपाल भी रही थीं. इसके अलावा कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर भी पेश किया था. शीला को हमेशा से गांधी-नेहरू परिवार का करीबी माना जाता था।
Leave a Reply