Rape आरोपी Swami Chinmayananda Arrest हुए , 14 दिन की न्यायिक हिरासत

[object Promise]

शाहजहांपुर/लखनऊ।  रेप के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद को शाहजहांपुर स्थित आश्रम से गिरफ्तारी गिरफ्तार किया। यूपी के शाहजहांपुर की एक कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। इससे पहले शुक्रवार सुबह यूपी पुलिस और एसआईटी ने चिन्मयानंद को उनके घर से गिरफ्तार किया। चिन्मयानंद को कड़ी सुरक्षा के बीच चीफ जुडिशल मैजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में शाहजहांपुर जेल भेजने का आदेश दिया है।

पीड़ित छात्रा का सोमवार को 164 के तहत कलमबंद बयान दर्ज करवाया गया था। उसके बाद से ही पीड़िता स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ रेप का केस दर्ज करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही थी।

[object Promise]
Swami Chinmayananda Arrested1

 DGP ओपी सिंह ने चिन्मयानंद की गिरफ्तारी पर मीडिया को बताया 

UP पुलिस के महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा कि जांच में वीडियो सही पाए जाने पर चिन्मयानंद की गिरफ्तारी हुई है। इनके अलावा ब्लैकमेल करने वाले तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी शुक्रवार को डा. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में सूबे के पुलिस उच्चाधिकारियों के री यूनियन सेमिनार में शामिल होने आए थे।

‘सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हमने विशेष जांच टीम (एसआईटी) बनाई थी। जांच के बाद स्वामी चिन्मयानंद को हमने उनके आश्रम से गिरफ्तार किया और उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस मामले में कार्रवाई में कोई देरी नहीं हुई। इसके साथ ही चिन्मयानंद को वसूली के लिए धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।’

विडियो जारी किए जाने के बाद से पीड़िता की ओर से चिन्मयानंद की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई थी। यूपी पुलिस और एसआईटी ने शाहजहांपुर स्थित मुमुक्षु आश्रम से उन्हें गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेशी से पहले उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में एसआईटी ने उनसे लंबी पूछताछ की थी। बता दें कि पीड़ित छात्रा ने चिन्मयानंद को गिरफ्तार न किए जाने पर आत्मदाह करने की धमकी दी थी।

स्वामी चिन्मयानंद की वकील पूजा सिंह ने कहा कि चिन्मयानंद को घर से ही अरेस्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि एसआईटी की ओर से अभी तक एफआईआर की कॉपी या फिर अन्य कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वकील ने बताया कि एसआईटी ओर से उनके एक परिजन से अरेस्ट मेमो पर साइन कराया गया था, जिसके बाद यह पता चला कि उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।

चिन्मयानंद की खराब तबीयत का हवाला देते हुए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीजेपी नेता पर अपने ही कॉलेज की लॉ स्टूडेंट से रेप करने का आरोप है। पीड़िता की ओर से इस संबंध में लगातार कई विडियो जारी कर चिन्मयानंद पर आरोप लगाए गए थे। हालांकि चिन्मयानंद और उनके समर्थक लगातार कह रहे थे कि वह निर्दोष हैं और उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *