ठाकुर जागेश्वर सिंह मनमोहन सिंह महाविद्यालय सरौली किशनपुर में चोरी हुए चार बड़े सोलर पैनल

[object Promise]

रिपोर्टर – रामशंकर विश्वकर्मा

फतेहपुर जनपद के किशनपुर थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है जहां पर लगभग आधा दर्जन चोरियों का खुलासा अभी तक नहीं हुआ परंतु आए दिन नई चोरियां हो रही हैं जहां पर चोरों के हौसले बुलंद हैं लगातार पुलिस को दे रहे हैं चुनौती यही ताजा मामला कस्बा समीप ठाकुर जागेश्वर सिंह मनमोहन सिंह महाविद्यालय सरौली किशनपुर का है में जहां सोलर प्लांट के ऊपर छत में चढ़कर चोरों ने 4 सोलर पैनल 250watt के चोरी करने में अपने हाथ साफ किए जिनकी कीमत लगभग 50 हजार के आसपास बताई जा रही हैं l

 

वहीं महा विद्यालय के कर्मचारी ने बताया जब कनेक्शन ठीक करने विद्यालय कर्मचारी पहुंचे तो छत में जाकर देखा सोलर पैनल गायब थे देखते ही होश उड़ गए जिसके उपरांत प्रबंधक से बताया प्रबंधक ने जब पता किया तो सरौली निवासी अमरेंद्र सिंह पुत्र बच्चा सिंह अनुज सिंह पुत्र धर्म सिंह विवेक उर्फ बबलू पुत्र बाबू सिंह कल्लू आदि के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी है एवं तीन की गिरफ्तारी भी हो चुकी है प्रार्थी की माने तो पैनल की बरामदगी हो चुकी है जिसे थाने पहुंचाया जा रहा है l

 

वही इस में थानाध्यक्ष हेमराज सरोज से बात की गई तो उन्होंने बताया इस मामले की हमें कोई जानकारी ही नहीं है जबकि प्रार्थी ने बताया कि मैने खुद थानाध्यक्ष महोदय को अवगत कराया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *