रिपोर्टर विकास कुमार गौतम
कौशाम्बी : आज चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने नगर पालिका परिषद भरवारी वार्ड नंबर 8 मौलवीय लियाकत अली नगर( रोही) में अचौक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को देखते हुए चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने अधिशासी अधिकारी भरवारी को कड़ी फटकार लगाते हुए जोन अधिकारी को निलंबित करने का निर्देश दिया और कहा की याहा पर साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए और फागिंग कराई जाए लगभग 8 खराब हैंडपंपों को तत्काल रिबोर कराया जाए व शिवलाल, विशेषज्ञ, मोती लाल पाल के दरवाजे नया हैंडपंप लगाने की विधायक ने घोषणा की।
चंदर के दरवाजे खराब हैंडपंप, सुधिया देवी, श्री लाल के दरवाजे खराब हैंडपंप को तत्काल रिबोर करने की अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया । विधायक ने पूरे गांव में भ्रमण कर एक-एक गली का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान सभी बुजुर्गों से व वहाँ की जनता से वहां का हाल चाल जाना।
लगभग 1 किलोमीटर की इंटरलॉकिंग रोड बनाने की घोषणा की व अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि यहां पर कैंप लगाकर जल्द ही प्रधानमंत्री आवास और विधवा पेंशन ,वृद्धा पेंशन जैसी योजनाओं को लाभार्थियों को दिया जाए भ्रमण निरीक्षण के दौरान चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता जी ने लगभग 70 से 80 लाख रुपए की योजनाओं को गांव में देने की घोषणा की निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी भरवारी गिरीश चंद्र मीडिया प्रभारी सूरज यादव, मनोज कुमार साहू,जिला मंत्री अशोक केसरवानी पूर्व चेयरमैन भरवारी काले जी आदि सैकड़ो समर्थकों के साथ मौलवी लियाकत अली नगर का भ्रमण किया ।
Leave a Reply