MAHARASHTRA: उसी पर होगी बात जो तय हुआ था चुनाव से पहले बोले शिवसेना नेता संजय राउत

[object Promise]

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर भाजपा और शिवसेना की बीच शह-मात का खेल चल रहा है। भाजपा-शिवसेना गठबंधन को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री को लेकर दोनों में खींचतान बनी हुई है। महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर अभी तस्‍वीर साफ नहीं हो पाई है। धीरे-धीरे महाराष्ट्र राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ रहा है।

शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने बताया है कि मुख्यमंत्री पद पर जो सहमति बनी थी, उसी पर हमने चुनाव लड़ा था, इसी बात को लेकर गठबंधन हुआ था। कोई प्रस्ताव नहीं आएगा, ना जाएगा, जो प्रस्ताव तय हुआ था सिर्फ उस पर बात होनी चाहिए। संजय राउत ने बताया कि अगर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूर पड़ती है तो ये जनता के साथ अन्याय होगा।

महाराष्ट्र अगर राष्ट्रपति शासन की तरफ बढ़ रहा है इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं है। आपको बताते जाए कि इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में सरकार गठन को लेकर चर्चा हुई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *