धूमधाम से मनाया गया मानवाधिकार दिवस

[object Promise]
प्रयागराज। नगर पंचायत शंकरगढ़ में विश्व मानवाधिकार दिवस का कार्यक्रम शुक्रवार को नगर पंचायत शंकरगढ़ के वार्ड नं० 10 हज्जी टोला में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया।
सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के बैनर तले विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप ब्लाक  प्रमुख शंकरगढ़ भारत सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार छेदी लाल साहू व भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सुधा गुप्ता मौजूद रहीं व कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकरगढ़ व्यापार मंडल अध्यक्ष मूलचंद गुप्ता ने किया।
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से बताया कि मानव को अपना अधिकार जानना चाहिए और जहां पर भी मानव के अधिकार का हनन हो वहां पर सभी मानव को एक साथ होकर होने वाले हनन को दूर करना चाहिए।
कार्यक्रम में मौजूद भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुशील पाण्डेय ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुजीत केसरवानी ने किया व मुख्य रूप से बैठक मे प्रभाकर सिंह, सतीश त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, विनय द्विवेदी, जय द्विवदी, संजय सिंह, राम प्रताप सिंह  सहित कई लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *