कुशीनगर : अपहृत व्यापारी की हत्या, नहर के पास मिली लाश

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के पटहेरवा क्षेत्र के शेरपुर बड़हड़ा गांव के सामने से शुक्रवार की रात अपहृत व्यापारी की हत्या हो गई है। शनिवार की आधी रात इस व्यापारी की लाश क्षेत्र के ही सुमही ग्राम से सटकर बहने वाली नहर के पास मिली। शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
तुर्कपट्टी क्षेत्र के लाला गुरवलिया निवासी राहुल गुप्ता पटहेरवा के बनकटा स्थित एक गैस एजेंसी के बगल में गैस रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। शुक्रवार को उसने अपनी पिकअप बेची थी और उधार चुकता कर बचे 75 हजार रुपए अपने भाई रोहित को दे दिया। रात करीब नौ बजे बाइक से घर लौटते समय उसका अपहरण हो गया था।
फोन कर भाई से चार लाख लेकर आने को कहा था
जिस समय अपहर्ताओं ने राहुल को रोका, वह काफी घबरा गया था। किसी तरह अपने भाई रोहित को उसने फोन किया और गाड़ी खरीदने के लिए रात को ही चार लाख रुपए लेकर मौके पर पहुंचने को कहा। लेकिन रोहित ने रात होने का हवाला देकर घर आने और सुबह गाड़ी खरीदने की बात कही थी। इससे यह साफ है कि अपहर्ताओं ने चार लाख की फिरौती राहुल के जरिए ही मांगी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *