अयोध्या-फैजाबाद। धार्मिक नगरी अयोध्या में देह व्यापार का एक मामला प्रकाश में आया है। अयोध्या के नयाघाट क्षेत्र मे पुलिस ने एक गेस्ट हाउस पर छापा मारकर लगभग एक दर्जन लड़कें एवं लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार लंबे समय से इस गेस्ट हाउस में देह व्यापार चलाने की शिकायत मिलती रही है जिस पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार रात लगभग १ बजे पुलिस टीम ने जब गेस्ट हाउस में छापा मारा तो गेस्ट हाउस के अंदर लड़कें और लड़कियां पाए गए। गेस्ट हाउस के कमरों में शराब की बोतलें, सिगरेट, खाने पीने के सामान के साथ आपत्तिजनक वस्तुए बरामद हुई हैं। पुलिस ने जब छापा मारा तो उस समय कुछ लड़कें और लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में भी पाई गईं।
पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सीओ अयोध्या राजकुमार साव ने बताया कि कई दिनों से नयाघाट स्थित कृष्णा गेस्ट हाउस में देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी, जिस पर टीम बनाकर छापेमारी की गई। बताया कि छापेमारी में विनय निवासी राजस्थान, दिव्यांशु निवासी फैजाबाद, अंकित सिंह निवासी नई दिल्ली, योगेन्द्र मिश्रा निवासी बहराइच व नवनीत गुप्ता निवासी अयोध्या के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की गई है। जबकि हिरासत में ली गईं लड़कियों को महिला थाना भेजा गया है जहां उनके नाम पते की तस्दीक की जा रही है। सीओ अयोध्या ने बताया कि होटल संचालक को भी जबाब तलब किया गया है, जांच पड़ताल के बाद उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस छापेमारी अभियान में कोतवाली प्रभारी अरविंद पाण्डेय, एसओ रामजन्मभूमि सुनील कुमार मिश्र सहित नयाघाट चैकी प्रभारी संतोष त्रिपाठी शामिल रहे।
इसे भी पढ़े:
Leave a Reply