बीजेपी सांसद को मारना चाहता था ये Underworld का डॉन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहीम के शार्प शूटर राशीद मालबारी को गिरफ्तार करने के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है। पूछताछ में राशीद मालबारी ने खुलासा किया है की छोटा शकील के कहने पर भाजपा के बड़े नेता वरुण गांधी और श्री राम सेना के संस्थापक प्रमोद मुथालिक को मारने का प्लान बनाया गया था, लेकिन उससे पहले ही उसके शूटर गिरफ्तार हो गये।

[object Promise]
varun-gandhi_

बता दें कि नेपाल में अंडरवर्ल्ड का सारा काम राशीद ही देखता है। 2014 में राशीद मंगलूरु कोर्ट से बेल जंप कर नेपाल फरार हो गया था। बैंकाक में छोटा राजन पर हमला किया गया था जिसमे राशीद साल 2014 में मंगलूरु कोर्ट से बेल जंप कर नेपाल के रास्ते इंडिया से फरार हो गया था।

दाउद का शार्प शूटर राशिद

राशीद मालबारी पर हत्या लूट और वसूली के कई मुकदमे दर्ज है। कोर्ट से फरार हो जाने के बाद इसपर लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। राशीद मालबारी के गिरफ्तारी की पुष्टि खुद छोटा शकील ने ही की है। गिरफ्तारी के बाद इसे भारत लाने की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। ऐसा माना रहा है की उसका संपर्क आईएसआई से भी था।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *