पीलीभीत : लोकसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की मंडलायुक्त बरेली ने

[object Promise]

पीलीभीत । मण्डलायुक्त   रणवीर प्रसाद द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 की तैयारियों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक गांधी  सभागार पीलीभीत में सम्पन्न हुई। बैठक में मण्डलायुक्त  द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि आप स्वयं मौके पर जाकर बूथों का दोबारा निरीक्षण करें और निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करें। सभी बूथों पर शत-प्रतिशत विद्युत व्यवस्था उपलब्ध होनी चाहिए इस सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता विद्युत, जिला पंचायतराज अधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर शेष सभी मतदेय स्थलों पर दो दिनों के अन्दर विद्युत पूर्ति करना सुनिश्चित करेगें और जहां पर पूर्ति सम्भव नही है वहां पर सोलर लाईट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, बैठक में मण्डलायुक्त  द्वारा 18 से 19 वर्ष के आयु के मतदाताओ पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुये कहा कि इनकी संख्या प्रतिदिन तहसील वार वृद्वि करते हुये सूचना उपलब्ध कराई जाये, इसके साथ ही साथ सभी उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्र के वीआईपी वोटरों का वोटर लिस्ट से वेरिफिकेंशन करने के भी निर्देश दिये। बैठक मे द्वारा मतदान के दिन विकलांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक ले जाने की व्यवस्था के सम्बन्ध एआरटीओ को जनपद में ई-रिक्शा के माध्यम से व्यवस्था कराये जाने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में मण्डलायुक्त  द्वारा मतदान के दिन सभी पोलिंग स्टेशनों पर सामान्य स्वास्थ्य सेवाऐं उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश देते हुये कहा कि एम्बुलेंस 108 व 102 की सेवाऐं लेने के साथ प्राइवेट क्षेत्रों की भी एम्बुलेंसों को मतदान के दिन लगाया जायेगा। बैठक में मण्डलायुक्त  द्वारा निर्वाचन कार्यों हेतु नामित नोडल अधिकारियों से चुनाव की तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा करते हुये सभी से आदर्श आचार संहिता के अनुपालन व सम्बन्धित कार्यों की जानकारी का भी परीक्षण किया और इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि एक कार्यशाला का आयोजन कर सम्पूर्ण तैयारियां पूर्ण करे लें।

उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी मा0 निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों को गम्भीरता से पालन करते हुये अपने अपने कार्यों का सम्पादन करें। बैठक में उपमहानिरीक्षक  द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश देते हुये कहा कि बाहर से आने वाली फोर्स के ठहरने की व्यवस्था और उनको सभी सुविधाऐं उपलब्ध कराये जाने सम्बन्धी तैयारियां पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाये। सभी सुरक्षा कर्मियों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाऐं होनी चाहिए। बैठक में उप महानिरीक्ष श्री राजेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी  वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक  मनोज कुमार सोनकर, मुख्य विकास अधिकारी राजीव बनकटा, अपर जिलाधिकारी  बृज किशोर, अपर जिलाधिकारी न्यायिक  देवेन्द्र प्रताप मिश्र, नगर मजिस्टेट श्रीमती ऋतु पुनिया, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सीमा अग्रवाल, समस्त उप जिलाधिकारी व नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *