मनोरंजन| आज पूरा देश शिव की भक्ति में लीन है और महाशिवरात्रि का पावन पर्व मना रहा है। वहीं इस बीच यदि हम सिनेमा जगत की बात करे तो वहां फ़िल्म की रिलीज का सिलसिला जारी है। अब इसी कड़ी में दक्षिण फ़िल्म एक्टर प्रभास की फ़िल्म आदिपुरुष की रिलीज डेट सामने आई है। इस फ़िल्म की रिलीज डेट का उनके फैन्स को बेहद इंतजार है। इस फ़िल्म में प्रभास के साथ एक्ट्रेस कृति सैनन नजर आएगी।
जानकारी के लिए बता दें इस फ़िल्म की रिलीज की जानकारी कृति सैनन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैन्स के साथ साझा की है। यह फ़िल्म 21 जनवरी 2023 को वर्ल्ड वाइड प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। कृति ने इस फ़िल्म के पोस्टर को पोस्ट करते हुए लिखा है की 21 जनवरी 2023 को बड़े प्लेटफार्म पर 3d मोड़ में रिलीज होगी आदिपुरुष।
वही यदि हम आदिपुरुष की बात करें तो यह हिन्दू महाकाव्य रामायण पर आधारित है इसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इस फ़िल्म का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार है इसमे प्रभास हिन्दू के महान देव मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का किरदार निभाते नज़र आएंगे और सैफ अली खान लंका पति रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे।
Leave a Reply