फतेहपुर Samachar : क्रिसमस पर्व पर सेंटाक्लाज बन बच्चों ने की जमकर मस्ती 

[object Promise]
फतेहपुर।  लिल्स बगिया पटेल इण्टर कालेज में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया जिसमें विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सेंटाक्लॉज का भेष धारण कर त्यौहार पर जमकर मस्ती की। शहर के सिविल लाइन मोहल्ला स्थित लिल्स बगिया पटेल इण्टर कालेज में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में रंग बिरंगे कपड़ो में सेंटा क्लाज का भेष धारण किये नन्हे मुन्ने बच्चे बेहद आकर्षक लग रहे थे। क्रिसमस की धुन पर झूमने के साथ ही बच्चों ने जमकर धमाल मचाया तो वही प्रबंधिका नेहा सिंह सचान द्वारा बच्चों को क्रिसमस पर्व के बारे में बताने के साथ ही टाफियां एवं उपहार भेंट करते हुए क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं दी गयी। प्रबंधिका नेहा सिंह सचान ने कहा कि क्रिसमस का त्यौहार आपसी एकता भाईचारा बनाने के साथ ही एक दूसरे के सुख दुख में साथ देने व गरीबो की मदद किये जाने का संदेश देता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह, उप प्रधानाचार्य पूनम सिंह समेत विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकायें एव कर्मचारी मौजूद रहे।

पारा गिरने से गलन बढ़ी, गरीबो का सहारा बना अलाव

[object Promise]
ठण्ड से बचने के लिये अलाव तापता गरीब परिवार।

फतेहपुर। दिसम्बर माह के अन्तिम सप्ताह के साथ साथ पहाड़ी इलाको में बर्फबारी होने से मौसम में आये परिवर्तन से सुबह एव रात्रि के तापमान में गिरावट होने का दौर जारी है। मौसम के मिजाज में आये इस बदलाव से ठण्ड व गलन में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो गयी है जिसने आम जनमानस को बेहाल कर रख दिया है। मौसम बदलने के साथ लोगो को बाहर निकलने के लिये स्वेटर और जैकेट का सहारा लेना पड़ रहा है जबकि रात्रि में शीतलहर के कारण हड़कम्पाऊ ठण्ड होने रात्रि में आने जाने में अनेक समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। ठण्ड से बचने के लिये रेलवे स्टेशन और बस स्टाप समेत अन्य खुली जगहों पर रहने वाले गरीबो के पास पर्याप्त साधन न होने से वह अलाव का सहारा लेने को मजबूर है सर्दी के बढ़ते प्रकोप का खामियाजा दूर दराज की यात्रा करने वाले व फुटपाथ पर रहने वाले निराश्रितों को सबसे अधिक भुगतना पड़ रहा है। लगातार पारे के गिरने से और गलन बढ़ने से सर्दी अपने चरम सीमा पर है। वही रात्रि के समय गिरने वाली ओस भी लोगो को जमकर नुकसान पहुंचा रही है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों द्वारा सर्दी के प्रकोप को देखते हुए लोगो की रात्रि के समय केवल जरूरत पर ही निकलने की सलाह दी गयी है। जबकि फुटपाथ पर जीवन जीने वाले गरीबो को अपने जीवन यापन करने में ढेरों कठिनायो का सामना करना पड़ रहा है।

ओवरलोड ट्रकों से मार्ग को बचाने के लिये तबरेज के साथ डीएम से मिले मोहल्लेवासी

[object Promise]
समाजसेवी तबरेज वारसी।
फतेहपुर। शहर के राधानगर के जोनिहा चैराहे से गुजरने वाली ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई किये जाने के साथ मार्गो मे गडढामुक्त किये जाने की मांग मोहल्ले वासियों ने समाजसेवी तबरेज वारसी टीलू के साथ जिलाधिकारी से की।
सोमवार को समाजसेवी तबरेज वारसी टीलू की अगुवायी में खम्भापुर वार्ड के निवासियों ने राधानगर से जोनिहा बस स्टाप बादा सागर रोड से गुजरने वाले ओवरलोड ट्रकों के चलते मार्ग मे हो रहे बडे-बडे गडढो से उडने वाली धूलो से हो रही तरह-तरह बीमारियो से निजात दिलाने के लिये जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मांग किया कि उक्त मार्ग से गुजरने वाले ओवरलोड ट्रको पर कार्रवाई की जायें और स्वच्छता अभियान के तहत मार्गो के किनारे लगे मिटटी के ढेरो को नगर पालिका को आदेशित कर हटवाया जाये। क्योकि गुजरने वाले ट्रको की वजह से धूल पूरे दिन उडती रहती है जिससे स्थानीय लोगो का जीन दूभर हो गया है और दमा जैसी बीमारियो से ग्रसित होते जा रहे है। तबरेज वारसी टीलू ने यह भी अवगत कराया कि ओवरलोड ट्रको के चलते हर माह मार्ग का मरम्मतीकरण कराकर गडढो को भरवाया जाता है इसके बावजूद भी ओवरलोड ट्रको पर कार्रवाई न किये जाने से रोड एक महीने में ही उखड जाती है और राधानगर से जोनिहा बस स्टाप के बीच मार्ग गडढो मेे तबदील हो जाते है और रोड किनारे लगे मिटटी के ढेरो को तत्काल हटवाने लिये पालिका को आदेशित किया जाये। इस मौके पर डा0 शशि तिवारी, रघुनाथ, अरविन्द गुप्ता आदि मौजूद रहे।

डीएम के न मिलने पर किसान नही बता सके अपनी समस्यायें

[object Promise]
डीएम से मिलने के लिये कलेक्ट्रेट में खडे किसान।
 फतेहपुर। किसानो की ज्वलन्त समस्याओ के निस्तारण के लिये भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आज बडी संख्या मे किसान कलेक्ट्रेट पहुचें। जहा जिलाधिकारी के न मिलने पर वापस लौट गये और 27 दिसम्बर को होने वाली महापंचायत में अधिकारियो के सामने रखने की बात कही। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम की अगुवायी में किसानो ने कलेक्ट्रेट पहुचे जहा बिजली, नहरो में पानी, खाद, बीज आदि समस्याओ के निस्तारण के लिये जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह से मिलने पहुचे लेकिन जिलाधिकारी के न मिलने पर किसान वापस लौट आये और कहाकि समस्याये जिलाधिकारी को ही अवगत कराकर निस्तारण की मांग करेंगे। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने कहा कि अधिकारियों की मनमानी के चलते किसानो को नहरो में पानी, समय से बिजली व बीज उपलब्ध नही हो रहे है। जिसके लिये जिलाधिकारी से वार्ता करने आये थे लेकिन उनके न मिलने से किसानो को लौटना पड रहा है। लेकिन भाकियू 27 दिसम्बर को बिन्दकी तहसील के चक्की नाका पर एक विशाल पचायत करेगी। जिसमें किसानो की हर समस्याओ को उठाया जायेगा। और मौके पर सक्षम अधिकारियो को बुलाकर समस्याओ का निस्तारण कराया जायेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिहं, सुरेन्द्र पटेल, प्रीतम सिंह, रामसहाय, धर्म, केपी सिंह, सर्वेष, राजू सिंह, अशोक उत्तम, भीखू आदि किसाना मौजूद रहे।

रजा ने अस्ती में चैपाल लगा परखी सफाई व्यवस्था

वार्ड में गन्दगी व जलभराव मिलने पर कर्मचारियों को लगायी फटकार
फतेहपुर।  नगर पालिका क्षेत्र के अस्ती वार्ड में चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने सभासदो के साथ निरीक्षण किया और गन्दगी व जल भराव मिलने पर सम्बन्धित कर्मचारियो को जमकर फटकार लगातें हुये व्यवस्था को तत्काल दुरूस्त करने के निर्देश दिये साथ ही चैपाल के माध्यम से वार्ड वासियो की समस्याये सुनी और निस्तारण का भरोसा दिलाया।
[object Promise]
नगर पालिका परिषद द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के क्रम में सोमवार को चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा सभासदो के साथ नगर क्षेत्र के वार्ड अस्ती का भोर में पहुचकर निरीक्षण किया जहा वार्ड में कई जगह जलभराव व टूटी पाइप लाइन और गन्दगी मिलने पर सम्बन्धित कर्मचारियो को फटकार लगाते हुये वार्ड की समस्याओ जल्द से निस्तारण करने के निर्देश दिये और आम रास्ते पर बधने वाले जानवर मालिको को नोटिस देकर हटवाने की बात कही। इसी दौरान वार्ड के ही प्राइमरी प्राथमिक विद्यालय पहुचे जहा विद्यालय की प्रधानाचार्या आसिया बेगम ने हाजी रजा स्वागत किया तथा बच्चो ने स्वच्छता पर गीत सुनाया। बच्चो के इस गीत पर प्रसन्न होकर श्री रजा ने 2100 रूपये की नगद धनराशि बच्चो को पुरूस्कृत की। इस मौके पर वार्ड के सभासद इरशाद अहमद व सभासद विनय तिवारी, सदाब अहमद, दिनेश तिवारी खिलाफा, अतीश पासवान, राजकुमार उर्फ रामू, अरूण यादव, दिवाकर अवस्थी, अयाज अहमद उर्फ राहत के अलावा पालिका के सफाई प्रभारी दिलशाद अली, मोहम्मद हबीब, मोहम्मद आकिब, विजय कुमार, राधेश्याम आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

आवारा पशुओ से परेशान किसान रात भर जागने को मजबूर

फतेहपुर।  बिन्दकी तहसील क्षेत्र के जहानाबाद इन दिनो किसान आवारा पशुओ से परेशान है मालूम हो कि इन दिनों पड रही भीषण ठण्ड मे किसानों को खेती मे बोई फसलों को अवारा पशुओं से बचाने के लिये रात-रात भर जागने को मजबूर होना पड रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के कलाना लहुरी संराय सराय, धरमपुर, रनूपुर, बंधरा चान्दीपुर चिल्ली, सिठर्रा, घनश्यामपुर नारायणपुर आदि सहित दर्जनो गांवों में इन दिनो घूम रहे अवारा पशुओं द्वारा किसानों द्वारा अपने खेतो में बोई गयी गेहू जौ मटर, लाही, सरसों, चना आदि फसले चट कर जाने से क्षेत्र के किसान बेहद परेशान है। आलम यह है कि आवारा पशुओं के झुण्ड खेती में पहुचकर फसले चट कर जाते हे। किसानो केा आवारा पशुओं से अपनी फसलें बचाने के लिये इन दिनो पड रही ठण्ड में खेती में रात काटने को मजबूर होना पड रहा है। क्षेत्र के सर्वेश, राजबहादुर, उत्तम शिव, ओम प्रकाश, आदि किसानों का कहना है कि आवारा पशुओ की संख्या दिन प्रतिदिन बढती जा रही हैं जिससे वे झुंड के झुड खेतो में जाकर फसले चट कर जाते हे। जिससे किसानांे को भारी नुकसान उठाना पड रहा है। किसानों ने गौशाला बनवाये जाने की मांग शासन से की है।

विद्युत की छापेमारी से हडकम्प, 37 निजी नलकूप संचालकों पर एफआईआर

फतेहपुर। विद्युत विभाग ने बकाया वसूली को लेकर जहा कडे कदम उठाये है वही बिजली चोरों के खिलाफ अभियान छेड दिया है। अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम प्रभाकर पाण्डेय की ताबडतोड छापेमारी व सख्ती से कटियाबाजों में दहशत है तो बकायेदार भी बिल जमा करने के लिये कार्यालय में नजर आ रहे है। अवैध रूप से संचालित 22 निजी नलकूप संचालको के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया तो बिना बकाया जमा करे लाइन काटने के बाद पुनः खुद से जोडने वाले 15 निजी नलकूप संचालको पर एफआईआर दर्ज करायी। वही लाखो के बकाये पर घरेलू, वाणिज्यिक, कामर्शियल, मोबाइल टावर, पेट्रोल पम्पो के कनेक्शन काटे गये। अधिशाषी अभियन्ता प्रथम खण्ड प्रभाकर पाण्डेय के निर्देशन में मलवा, सौरा, हुसेनगंज, राधानगर एवं बहुआ में सघन चेंकिग अभियान चलाया गया। क्षेत्रीय एसडीओं एवं अवर अभियन्ताओं ने टीम के साथ छापेमारी शुरू की तो 22 निजी नलकूप अवैध रूप से चलते पाये गये। सभी संचालाको के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गयां। 15 निजी नलकूपों की लाइन बकाये के चलते काट दी गयी थी। बकाया जमा करे बगैर संचालकों ने पुनः लाइन जोड ली। चेकिग के दौरान यह सभी टीम के हत्थे चढ गये और सभी के खिलाफ धारा 138 के तहत एफआईआर टीम ने दर्ज करायी। शहर क्षेत्र मे ंअभियान के दौरान 18 लाख के बकाये पर 82 घरेलू कनेक्शनों सहित 6.50 लाख के बकाये पर 15 दुकानों, 1.50 लाख बकाये पर तीन आटा चक्कियों, 4.50 लाख के बकाये पर 8 मोबाइल टावरांे, 1.25 लाख के बकाये पर 2 पेट्रोल पम्पो की लाइन काटी गयी। मलवां क्षेत्र में उपखण्ड अधिकारी फूलचन्द्र भारती ने 7.50 लाख के बकाये पर 3 फैक्ट्रियो सहित 2.50 लाख के बकाये पर 5 ढाबों, 2.75 लाख के बकाये पर 3 पेट्रोल पम्पो की लाइन काट दी। चेतावनी दिया कि बिना बकाया जमा किये लाइन जोडी गयी तो मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। श्री पाण्डेय ने शहर क्षेत्र में घरेलू उपभोक्ताओं के मीटर के चेकिग के दौरान 5 उपभोक्ताओं के मीटर रीडिंग बैलेस पाये जाने पर फर्म केा उस क्षेत्र  के मीटर रीडिर को तत्काल बाहर करने के निर्देश दिये। 6 उपभोक्ताओं द्वारा मीटर में छेडछाड किये जाने पर उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी। शहर क्षेत्र के 2 उपभोक्ताओं द्वारा अवैध रूप से केबिल खीचकर मकान निर्माण करते हुये पाये जाने पर दोनो के खिलाफ धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज करायी। अधिशाषी अभियन्ता श्री पाण्डेय ने बताया कि मुख्यालय से निर्देश है कि जो उपखण्ड अधिकारियों एवं अवर अभियन्ता बिजली चोरी रोकने तथा वसूली मे फिसडडी है उनका नाम भेजा जाये जिससे उन पर कार्रवाई की जा सके।

माध्यमिक शिक्षक संघ 11 जनवरी को देगे धरना

फतेहपुर।  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप शुक्ल एवं मंत्री वीरेश सिंह तोमर ने बताया कि 11जनवरी को माध्यमिक शिक्षक निदेशक कार्यालय लखनऊ में चेतावनी स्वरूप धरना दिया जायेगा। पुरानी पेशन बहाली की मांग पर फिर भी पूरी न की गयी तो परिषदीय परीक्षाओं के मूल्याकन का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जायेगा। 21, 22 व 23 दिसम्बर को आगरा में हुये संघ के प्रादेशिक सम्मेलन के उद्घाटन में उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा के समक्ष पुरानी पेशन बहाली व वित्तविहीन व्यवस्था समाप्त करने की मांग की गयी थी लेकिन उसका उन्होने कोई संन्तोषजनक उत्तर नही दिया जिसके चलते ही संघ को धरना देने का निर्णय लेना पडा है।

परिवार नियोजन की सही जानकारी के लिये टोल फ्री नम्बर पर काॅल

फतेहपुर। सोमवार को जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ प्रताप सिंह कोश्यारी ने बताया कि अब फोन पर मिलेगी अन्तर छाया की जानकारी 28 तारीख को विशेष अंतरा दिवस अनचाहे गर्भधारण एवं असुरक्षित गर्भपात सभोग बचाव। महिलाओं हेतु गर्भ निरोधक साधन अंतरा और छाया को उठाने वाली भ्रांतियों का समाधान अब टोल फ्री नम्बर 180010333044 जारी कर दिया गया है। इस नंबर पर जहाँ फोन से ही लोगो को परिवार नियोजन की जानकारी मिल सकेगी व उनकी भ्रांतियों का भी समाधान आसानी से हो जाएगा। अनचाहे गर्भ के कारण उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था एवं प्रसवो में कमी लाने परिवार नियोजन की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन ने अंतरा इंजेक्शन और छाया गोली की शुरूआत की थी।इसकी शुरूआत होने के बाद लोगो के जहन में कई तरह के सवाल आ रहे है जिनका समाधान आसानी से नही हो पाता इन्ही सवालो के जवाब देने और परिवार नियोजन की पूर्ण जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने के लिए शासन ने टोल फ्री नंबर जारी किया है ।आंकड़ो पर गौर करे तो नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2015-16 के अनुसार जिले की अनमेट नीड 18.6 प्रतिशत है यानी 18.6 प्रतिशत ऐसी महिलाएं है जिन्हें बच्चे भी नही चाहिए और गर्भ निरोधक साधन का भी प्रयोग नही करती । इन् परिस्थितियों में उन्हें अनचाहे गर्भ या असुरक्षित गर्भपात का सामना करना पड़ता है । उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जारी टोल फ्री नंबर ऐसे दम्पतियों की मदद करेगा जिन्हें बच्चे नही चाहिए या दो बच्चे में अन्तर रखने के लिए परिवार नियोजन साधन अपनाना चाहते है । फोन द्वारा ही लोग अंतरा और छाया इस्तेमाल की विधि के साथ-साथ अपनी भ्रांतियां नही दूर कर सकेंगे । आने वाली 28 तारीख को विशेष अंतरा दिवस मनाया जाएगा जिसकी सुविधा जिला महिला अस्पताल, पीएचसी हसवा, धाता, विजयीपुर, देवमयी, खजुहा, सीएचसी हथगाव, खागा, अमौली, जहानाबाद, खखरेडू, बिंदकी इन अस्पतालों में सुविधा मिलेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *