पुरी संसदीय सीट से PM नरेंद्र मोदी को 2019 के आम चुनाव में लड़ने का प्रस्ताव

[object Promise]

भुवनेश्वर । भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की ओडिशा इकाई ने 2019 के आम चुनाव में पुरी संसदीय सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव लडने का प्रस्ताव दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बसंत पांडा ने कहा कि पार्टी को इस संबंध में लिखा गया है और पार्टी का संसदीय बोर्ड इस पर अंतिम निर्णय लेगा। उन्होंने दावा किया कि पार्टी राज्य में विधानसभा की 120 सीटों पर जीत को लेकर आश्वस्त है।

पुरी में 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन पार्टी के राज्य नेतृत्व का मानन है कि पीएम मोदी की उम्मीदवारी राज्य के तटीय बेल्ट में राजनीतिक स्थिति को बदल देगी, जिसे नवीन पटनायक की अध्यक्षता में सत्ताधारी बीजेडी का गढ़ माना जाता है. उल्लेखनीय है कि 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी के उम्मीदवार अशोक साहू ने बीजेडी के पिनाकी मिश्रा के खिलाफ 20.76 प्रतिशत वोट हासिल करके तीसरे स्थान पर रहे थे, जबकि मिश्रा ने 50.33 प्रतिशत वोट हासिल किए थे।

[object Promise]
modi_ PM

ताजा सर्वेक्षण के मुताबिक अगर आज की तारीख में लोकसभा चुनाव होते हैं और मोदी ओडिशा में किसी संसदीय सीट से चुनाव लड़ते हैं , जैसे कि अटकलें हैं तो इस स्थिति में भाजपा को 13 सीटें , बीजद को छह और कांग्रेस को दो सीटें मिल सकती है।

वर्तमान में 147 सदस्यीय राज्य विधानसभा में बीजू जनता दल(बीजद) की 117 सीटें हैं जबकि अन्य दलों की सदस्य संख्या कांग्रेस -16 , भाजपा- 10 , माकपा-1, एसकेडी-1 और निर्दलीय- 2 है। राज्य की 21 लोकसभा सीटों में अकेले बीजद के पास 20 सीटें हैं और मात्र एक सीट सुंदरगढ़ भाजपा के खाते में हैं। सुंदरगढ़ सीट का प्रतिनिधित्व जुएल ओरांव कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *