कुशीनगर में 2 दिन पहले पिता ने थाने में दर्ज कराई थी बेटे की गुमगुशदी, घर में ही लटकती  मिली लाश

उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के सेवरही कस्बे के जानकी नगर मोहल्ले में बुधवार की सुबह एक 18 वर्षीय युवक की लाश उसके कमरे में फंदे से लटकती मिली। इस युवक के पिता ने दो दिन पूर्व पुलिस ने अपने लड़के के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
जानकी नगर निवासी मुन्ना सोनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसका लड़का रंजन सोनी घर से गायब है। इस सूचना पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच बुधवार की सुबह घरवालों ने रंजन के कमरे में उसकी फंदे से लटकती लाश देख पुलिस को सूचित किया।
कथित रूप से गायब लड़का घर में कब आया? इसकी जानकारी कोई नहीं दे पा रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *