जिलाधिकारी ने आज ग्राम त्रिलोकपुर में निर्माणाधीन पार्क का किया स्थलीय निरीक्षण

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

पार्क के चारों तरफ ट्रैक, ओपन एयर जिम, झूले, बैठने हेतु बेंच सहित अन्य सौंदर्यीकरण कार्य कराने के दिए निर्देश।

अमेठी । जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज विकासखंड अमेठी अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर में निर्माणाधीन पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क के चारों तरफ ट्रैक, ओपन एयर जिम, झूले, बैठने हेतु बेंच, शौचालय, पानी की व्यवस्था सहित अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य कराने के निर्देश दिए। बताते चलें कि ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर में जिला पंचायत द्वारा पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका आज जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि पार्क के विकसित होने से स्थानीय लोगों, बच्चों को खेलने में सुविधा मिलेगी। जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को पार्क के निर्माण में होने वाले व्यय का आगणन तैयार कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर, उप जिलाधिकारी अमेठी महात्मा सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत रविंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *