कोतवाली पडरौना में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन आपसी मेलजोल से मनाएं त्यौहार : जिलाधिकारी

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर : स्थानीय कोतवाली में आज ईद -उल -अजहा , डोल एवं अन्य त्योहारों को लेकर आयोजित पीस कमेटी के बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि त्यौहारो को आपसी मेलजोल के साथ मनाएं । त्योहारों में खलल डालने वाले अवांछित तत्वों के खिलाफ प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा ।

जिलाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि किसी भी धर्म का त्यौहार आपस में प्रेम का संदेश देता है । इसलिए किसी की भावनाओं को ठेस न पहुचाएं । त्यौहारों के मद्देनजर साफ- सफाई , बिजली की व्यवस्था , पानी , प्रकाश पर भी उनके द्वारा

विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया ।उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारों के मद्देनजर नगर अथवा देहात में स्थित आबादी के क्षेत्रों में सूअरों के विचरण पर पाबंदी लगाई जाए । उन्हें किसी भी कीमत पर आबादी क्षेत्रों में घूमने न दिया जाए । पुलिस कप्तान अशोक कुमार पाण्डेय ने सभी वर्गों से त्योहारों को आपसी मेल- मिलाप के साथ मनाने की अपील की और कहा कि डोल के अवसर पर कदापि अश्लील गीत या ध्वनि प्रदूषण करने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी ।

त्यौहार को देखते हुए थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त तेज करने और संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी उन्होंने निर्देश दिया। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न दें , समय रहते उसका खण्डन करना चाहिए । बसपा नेता शाहिद लारी ने ईंद-उल-अजहा पर विस्तार पुर्वक प्रकाश डाला और कहा कि कुर्बानी के बाद गंदगी को गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया जाए ताकि स्वच्छता पर किसी भी तरह का प्रभाव न पड़े ।

यही नहीं त्यौहार को मनाते समय दुसरे धर्म का भी खयाल रखा जाए । पडरौना के उप जिलाधिकारी अजय नारायण सिंह , पुलिस क्षेत्राधिकारी नितेश प्रताप सिंह , कोतवाल विजय राज सिंह , हिंदू युवा वाहिनी के राजन जायसवाल , मौलाना ताहिर , परड़ी के ग्राम प्रधान जैनुल आब्दीन , मिश्रौली के ग्राम प्रधान समीऊल्लाह , जोगीछपरा के ग्राम प्रधान कैलाश यादव , सोहनपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डा. इन्द्रजीत गुप्ता , मौलाना रहमतुल्लाह , तेज प्रताप सिंह , अजय सिंह , रजी अहमद , चन्द्र प्रकाश यादल , महबूब आलम , वरिष्ठ उप निरीक्षक जगमोहन राय , उपनिरीक्षक शैयद वशी हैदर जैदी , राकेश कुमार यादव , राम चन्द्र सिंह , अखिलेश राय , वेंकटेश्वर मिश्र , योगेन्द्र गुप्ता , राजेश सैनी , महेंद्र बाबू आदि लोग मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *