18 जुलाई से ये चीज़े हो जाएंगी महंगी, अभी जाकर खरीद लो

डेस्क। भारत को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जून माह के अंत में हुई जीएसटी परिषद की 47 वीं बैठक में कई वस्तुओं और सेवाओं पर जीएसटी में कुछ बदलाव किए गए है।

इसके साथ ही इस बार कई ऐसे उत्पादों को जीएसटी के दायरे में भी लाया गया है जिसपर इस महीने जीएसटी लागू होने के बाद पहली बार टैक्स लगेगा। 

इसपर पहली बार लगेगी GST

सरकार की ओर से पहली बार जीएसटी के दायरे में टेट्रा पेक वाली दही, लस्सी, छाछ और अस्पताल में बिना आईसीयू वाले 5000 रुपए से अधिक का कमरा लेना रखा गया है। इन उत्पादों पर सरकार ने 5 प्रतिशत तक की जीएसटी लगाने की घोषणा की है।

किन चीज़ों के बढ़ेंगे दाम

आपको बता दें कि 18 जुलाई के बाद से एलईडी लाइट्स, एलईडी लैम्प्स, चाकू, ब्लेड, पेपर कैंची, चम्मच, कांटे वाले चम्मच, स्किमर्स, केक-सर्वर्स, मैप्सम चार्ट्स आदि की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। क्योंकि सरकार की ओर से इन सभी वस्तुओं पर जीएसटी की दर को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 कर दिया है। 

इसके अलावा बैंक की ओर से चेकबुक जारी करने पर ली गई फीस पर भी अब 18 फीसदी का जीएसटी लगने जा रहा है।

क्या हो जाएगा सस्ता

नई जीएसटी दर लागू होने के बाद रोपवे की सवारी करना सस्ता होगा । साथ ही सरकार ने इस पर जीएसटी की दर 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी कर दी है। 

साथ ही स्प्लिंट्स और अन्य फ्रैक्चर उपकरण, शरीर के कृत्रिम अंग, बॉडी इंप्लाट्स और इंट्राओकुलर लेंस पर भी 5 फीसदी जीएसटी लगने जा रहा है। जो कि पहले 12 फीसदी थी। 

साथ ही बता दें कि जीएसटी परिषद ने कैसीनो, ऑनलाइन गेमिंग, घुड़दौड़ और लॉटरी पर 28 प्रतिशत टैक्स लगाने का फैसला भी सरकार ने टाल दिया है। यह सभी फैसले 18 जुलाई से लागू होंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *