[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : नगर से सटे सिधुआ बाजार में लक्ष्मी पूजा पूजा सेवा समिति की ओर से दीपावली के अवसर पर जागरण समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की शुरूआत गोरखपुर कुशीनगर से आये कलाकारों में हरि उर्फ हरिनंदन कुशवाहा ने गणेश वंदना “गउरा से नेह लगा के”,”तेरी जय हो गणेश” से हुई।
गणेश वंदना के बाद उन्होंंने मां के भजन “बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरोवाली मैया” सहित अन्य गीत गाकर कार्यक्रम में आये श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक नीरज कुमार निराला ने “माटी के मुरती से हंसे मईया मईया” सहित अन्य भक्ति गीत गाए।
गायिका पुजा चौधरी ने “निमिया के डाल मईया”…गीत गाकर लोगों को झुमाती रही। आवेश कुमार मिश्रा व एक नन्हे बालक बृजेश लाल यादव ने भी एक से बढ़कर एक भक्ति गीत गाया। जबकि गांव के युवाओं ने भक्ति गीत पर नृत्य किया। पेड पर महबूब आलम,आर्गन पर रिंकु ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि पडरौना व्यापारी संगम तिवारी,राजदेव कुशवाह,महेंद्र गुप्ता,डॉ हरिकेश कुशवाहा आदि ने सहित लक्ष्मी पुजा पंडाल के पुजारी पुजारी विकास मिश्रा,कमेटी के अध्यक्ष,समाजसेवी डाक्टर मनीष कुमार ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत की ।अध्यक्षता पिंटू गुप्ता,संचालन धर्मेंद्र कुशवाहा ने किया।
Leave a Reply