देखते ही देखते जमीन में समा गई महिला, 20 फीट खुदाई करने पर भी नहीं मिला सुराग

[object Promise]

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के जागनपुर गांव में आज एक महिला गाँव मे बने अद्दश्य होल के अंदर चली गई। अभी तक उसकी लाश नहीं मिली है। मौके पर पुलिस के अलावा सैकड़ों नागरिक जमा हैं। नागरिकों ने 20 फीट अंदर खुदाई की लेकिन महिला का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार जागनपुर भैरोपुर गांव निवासी अरुण यादव की पत्नी शोभावती आज सुबह गांव के ही पास किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान जमीन के नीचे पहले से बने गड्ढे के ऊपर पड़ी मिट्टी में सरक गई और वह अंदर जमीन में नीचे बने होल चली गई। ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन मंगा कर गड्ढे की खुदाई की मगर महिला की लाश का अता पता नहीं चल रहा है। माना जा रहा है कि उस होल का किसी बड़े कुए या तालाब से जमीन के अंदर से जुड़े होने के कारण उसकी लाश अन्यत्र निकल गई ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *