[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के तमकुहीराज कस्बे में स्थित मुस्कान मोबाइल सेंटर में बुधवार की रात चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए लाखों की चोरी कर ली। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे थे और आराम से चोरी कर फरार हो गए। चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीओ तमकुहीराज की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के सहारे चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।
तमकुहीराज कस्बा निवासी विशाल गुप्ता कस्बे के राजपूत कटरा में मोबाइल की दुकान चलाता है। प्रतिदिन की भांति बुधवार की देर रात वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। रात के समय दुकान का शटर तोड़कर दुकान में घुसे चोर 10 हजार नगद समेत 2.86 लाख के 30 मोबाइल सेट चुरा ले गए। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने सीओ समेत मुकामी पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ आरके तिवारी की अगुवाई में पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जांच-पड़ताल शुरू की। इस संबंध में एसओ तरयासुजान विनय पाठक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में चोरों की हरकत कैद हुई है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
Leave a Reply