कौशाम्बी : विवाहिता को जिंदा जलाया, ससुराल पक्ष पर लगा आरोप

विकास कुमार गौतम

दहेज के लोभियों ने युवती को जिंदा जलाया। इलाज के दौरान जिला हॉस्पिटल में युवती की हुई मौत। चकिया बख्तीयार गांव की रहने वाली थी युवती चार साल पहले लोकिया गांव में हुई थी शादी, परिजनों ने सास ससुर समेत पति पे लगाया जिंदा जलाने का आरोप, सैनी पुलिस ने परिजनों के तहरीर पे दर्ज किया मुकदमा।

सैनी थाना क्षेत्र के लोकिया गांव की घटना दहेज के लोभी दानवो ने विवाहिता को जिंदा जलाया कौशाम्बी। कौशाम्बी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई । मायके वालों ने दहेज के खातिर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है । पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है । घटना सैनी कोतवाली इलाके के लुकिया गांव की है , जहाँ आज कमरे में विवाहिता रहस्यमय हालत में आग का गोला बन गई ।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया , जहाँ इलाज के दौरान विवाहित की मौत हो गई । घटना की जानकारी के बाद मायके वालों ने दहेज़ के खातिर विवाहिता को जिंदा जलाने का आरोप लगाया है ।

पुलिस ने पति समेत सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । घटना के बाबद सर्किल अफसर रामबीर सिंह का कहना है कि मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाई की जाएगी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *