UP Latest NEWS : PM मोदी को भेजा था शादी का निमंत्रण,  जवाब जानकर आप भी करेंगे सलाम

[object Promise]

सोनभद्र. उत्‍तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चुर्क कोल्हुआ निवासी कोमल का विवाह तब यादगार बन गया, जब पीएम मोदी की तरफ से उनके लिए बधाई संदेश आया. पूनम देवी की बेटी कोमल तथा रविशंकर की शादी 30 अप्रैल को थी. कोमल के पिता का साया 12 वर्ष पहले उनके सिर से उठ गया था.

इस वजह से कोमल ने शादी में जिद की कि जब अपने गार्जियन के रूप में वह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मानते हैं, तो उनको शादी का भी निमंत्रण दिया जाना चाहिए. पूनम देवी के सभी बच्चे प्रधानमंत्री मोदी को ही अपना गार्जियन मानते है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक निमंत्रण पत्र भेजा गया.

हालांकि पत्र भेजने के बाद किसी को उम्मीद नहीं थी कि प्रधानमंत्री की तरफ से कोई जवाब आएगा. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से कोमल को आशीर्वाद के रूप में पत्र भेजा गया. प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद पाकर कोमल बहुत ही ज्यादा खुश हुईं. उन्होंने कहा कि उनकी शादी यादगार हो गई है.

प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद वाला पत्र मिलने पर न सिर्फ नव दंपति कोमल एवं रविशंकर खुश हैं, बल्कि उन दोनों परिवार के लोग भी बेहद खुश हैं. कोमल के भाई गौरव सिंह ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी को अपना परिवार मानता है. इसी नाते उन्होंने प्रधानमंत्री को निमंत्रण पत्र भेजा था. हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि एक छोटे से कार्यकर्ता के लिए प्रधानमंत्री इतना गंभीर होंगे.

गौरव सिंह ने कहा कि इस पत्र के लिए वह बहुत खुश हैं. इस बात के लिए भी वह खुश हैं कि बहन के सिर पर पिता का हाथ नहीं था जो प्रधानमंत्री जी ने पूरा कर दिया. बता दें पति की मौत के बाद पूनम देवी ने ही अपने बच्चों की परवरिश की है. कोमल सिंह के भाई गौरव सिंह भाजपा आईटी सेल में जिला सह-संयोजक हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *