भारत पर बरसने वाले इमरान के बदले तेवर

डेस्क। पाक की इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से ठीक एक दिन पहले इमरान खान ने अपने देश की सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी की।

इसको लेकर अपने संबोधन में इमरान खान ने हिन्दुस्तान की तारीफ की। उन्होंने भावुक होकर कहा कि वहां बहुत खुद्दार लोग हैं। वहां किसी बाहरी देश की हिम्मत नहीं है कि कोई आदेश दे दे। 

इमरान ने आगे कहा कि मैंने रूस का दौरा किया तो वो भड़क गया लेकिन हिन्दुस्तान को कुछ नहीं बोला। अपनी बात रखते हुए इमरान ने भारत के RSS का भी जिक्र किया। 

इमरान खान ने अपने संबोधन में भारत का जिक्र करते हुए भारत की कई मामलों में तारीफ की। इमरान ने कहा कि भारत की विदेश नीति बहुत आजाद है। किसी भी देश की हिम्मत नहीं है कि वो भारत को आदेश दे दे। भारत की सरकार बहुत ही खुद्दार सरकार है। मैं भी पाकिस्तान की विदेश नीति को आजाद करना चाहता हूं और जब तक सरकार में हूं कोशिश करता रहूंगा कि हमारी विदेश नीति हमेशा आजाद रहे।

आगे इमरान खान ने अपने संबोधन में आरएसएस का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे हिन्दुस्तान की सरकार के साथ रिश्ते सिर्फ आरएसएस की वजह से बिगड़े है, नहीं तो हमारे और अपने पड़ोसी मुल्कों के साथ बहुत अच्छे संबंध रहे थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *