धर्मशाला। धर्मशाला से भाजपा के युवा विधायक विशाल नेहरिया और एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा एक हो गए। विधायक विशाल नेहरिया गद्दी संस्कृति के पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। विधायक ने गद्दी संस्कृति का परिचायक चोला पहना हुआ था, हालांकि उनकी दुल्हन ओशिन लहंगा पहने थीं। रैत के साथ लगते एक पैलेस में दोनों ने सात फेरे लिए। अोशिन शर्मा शाहपुर हलके के रैत की रहने वाली हैं। अोशिन के पिता भुवनेश शर्मा नायब तहसीलदार हैं, जबकि माता सुंदरी शर्मा राजस्व विभाग बंदोबस्त कार्यालय धर्मशाला में तैनात हैं। विवाह हिंदू रीति रिवाज मुताबिक हुअा।
विधायक विशाल नेहरिया ने अपने सभी मित्रों व सगे संबंधियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं को भी निमंत्रण अपने वाट्सएप के माध्यम से दिया। इस निमंत्रण संदेश में कोरोना से बचने का संदेश भी दिया गया था। उन्होंने अपने शादी के निमंत्रण पत्र के साथ ही लोगों को शारीरिक दूरी की पालना करने की सलाह दी थी। विधायक विशाल नेहरिया व अोशिन शर्मा को फेसबुक व वाट्सएप के माध्यम से बधाई दी जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं सहित उनके मित्रों ने विशाल नेहरिया व अोशिन शर्मा के विवाह की तस्वीरें शेयर की हैं।
Leave a Reply