महाराजगंज। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबो की सच्ची हितैषी है। गरीब परिवार में जन्मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गरीबो की पीड़ा को समझा और उनके उत्थान व विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। इसी क्रम में गरीबो के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आयुषमान भारत योजना का शुभारंभ किया। इस योजना से गरीब परिवार के लोग 5 लाख तक का इलाज किसी भी बड़े से बड़े अस्पताल में करा सकेंगे। उक्त बाते सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने घुघली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया घुघली में 35 लोगो को आयुषमान भारत का कार्ड वितरित करने के उपरांत उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहाकि आज गरीबो की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री ने गरीबो को प्रधानमंत्री आवास,स्वछता अभियान के तहत शौचालय,महिलाओ को सम्मान देने के लिए उज्ज्वल गैस योजना,हर घर को मुफ्त बिजली कनेक्शन,छुटे गाव,टोलो व मजरो को सौभाग्य योजना के माध्यम से विद्युतीकरण करना जैसी तमाम योजनाए गरीब लोगों के लिए शुरू की। विधायक ने कहाकि पहली सरकार है जिसने गरीबो की चिंता की। पंडित दींन दयाल उपध्याय के दर्शन को अपना मूल मंत्र मानकर समाज मे पिछड़े व गरीब परिवारों के जीवन स्तर को उठाने का भगीरथ प्रयास योगी जी व मोदी जी कर रहे है।
इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल,प्रभारी चिकित्सक डॉ द्विवेदी,डॉ आर के सिंह,वरिष्ठ नेता राजेश सिंह ने भी लोगो को संबोधित किया। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री रामाज्ञा यादव,राधेश्याम गुप्त,राकेश जायसवाल,हरी लाल गुप्ता,प्रधान वकील उपाध्याय,मनोज जायसवाल सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
Leave a Reply