डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज के साथ-साथ उनका स्टाइल भी फैंस के बीच काफी पसंद किया जाता है। इस ऐज में भी अमिताभ बॉलीवुड के बादशाह ही कहे जाते हैं। इन दिनों वो अतरंगी अवतार में नजर आए और उनका ये स्टाइल भी फैंस को भा गया।
बीग-बी ने खुद अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अलग ही स्टाइल के अतरंगी कपड़े पहन रखें हैं। वैसे तो अमिताभ बच्चन अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, पर इस बार उनकी पोस्ट कुछ ज्यादा ही इंटरेक्टिव हो गई है जिसको लगातार लाइक और शेयर किया जा रहा है।
”कौन बनेगा करोड़पति’ का नया सीजन आने वाला है, शो के सेट से सीनियर बच्चन ने ये तस्वीर शेयर साझा की है इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी साझा किया है।
बता दें इस वायरल तस्वीर में अमिताभ बच्चन ने सफेद रंग की हुडी पहनी है और गले में नीले रंग का मफलर डाल रखा है। पर इसके नीचे अमिताभ ने काले रंग का प्रिंटेड लूस पजामा स्टाइल लोवर पहन रखा है।
इस तस्वीर के साथ बच्चन ने लिखा,”पहन्ने को दिया पजामा, लगा साड़ी को फाड़ा, आगे छोटी जेब दे दी, और पीछे लगा है नाड़ा।”
अमिताभ के इस पोस्ट पर लोग खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको यह भी बता दें कि अमिताभ बच्चन का पॉपुलर क्विज शो ‘Kaun Banega Crorepati’ का 14वां सीजन जल्द आने वाला है। इस सीजन में अमिताभ बच्चन कई बदलाव लेकर वापस आ रहे हैं। शो सोमवार से शुक्रवार तक रात 9 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला है। अमिताभ बच्चन इस क्विज शो के अलावा फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘आंखे-2′,’गुडबॉय’ और ‘ऊंचाई’ में भी नज़र आएंगे।
Leave a Reply