विद्युत उपकेंद्र  तारुन पर तैनात अवर अभियंता की  मनमानी से उपभोक्ता परेशान

[object Promise]

अयोध्या। बताते हैं कि पूर्ववर्ती सरकार ने 10000 से नीचे के बकायेदारों  के कनेक्शन काटने  पर रोक लगाई थी लेकिन मौजूदा सरकार 10000 से नीचे के बकायेदारों का कनेक्शन काट कर वसूली कर रही है जिससे नलकूप चालक लाइट कनेक्शन धारक परेशान है  जिसका जीता जागता उदाहरण है कि  रामपुर भगन फीडर से जुड़े उपभोक्ता जमुना प्रसाद का विद्युत बिल  मात्र 4500 रुपए बकाया था 2 दिन पूर्व उनका कनेक्शन   काट दिया गया जबकि उनकी लड़की की शादी  इसी माह में है ।

अवर अभियंता द्वारा क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर सितम ढाया जा रहा है वही अपने चहेते बकायेदारों के कनेक्शन नहीं काटे जा रहे हैं क्षेत्र में अवर अभियंता  व लाइन मैन की दबंगई से पूरे क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं की 10000 से नीचे के बकायेदारों का कनेक्शन काटने का आदेश  Yogi सरकार ने दिया है या नहीं ।

वहीं कनेक्शन धारकों का आरोप है कि अवर अभियंता की मिलीभगत से रामपुर भागम फीडर  क्षेत्र में लगभग तीनदर्जनअवैध मोटर  चोरी से चलाए जा रहे हैं जिनकी देखरेख  व धन उगाही की जिम्मेदारी क्षेत्रीय लाइनमैन व  संविदा लाइन मैन को सौंपी गई है विभागीय सूत्रों के मुताबिक चोरी  से  चला रहे अवैध मोटर चालकों से क्षेत्रीय  लाइनमैन  ₹200 प्रतिमाह वसूल करता है जो अवैध  मोटर चालक  पैसा नहीं दे पाता है तो लाइन मैन उसकी शिकायत  विजिलेंस विभाग   से करता है  और उसकी धरपकड़ करवाता है जिसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर बाजारों तक तेजी से चल रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *