जंगली हाथी के हमले में श्रीलंका में भारतीय हुआ घायल

[object Promise]

पुट्टलम (श्रीलंका)। श्रीलंका के पुट्टलम जिले में एक जंगली हाथी द्वारा हमला किए जाने के बाद एक भारतीय शख्स घायल हो गया। द संडे टाइम्स के अनुसार आंध्र प्रदेश के रहने वाले 32 वर्षीय व्यक्ति पर गुरुवार को हाथी ने हमला किया और उसे जंगल में ले गया, घटना उस समय हुई जब वह एक वेल्डिंग वर्कशॉप से बाहर निकला, जहां वह काम करता था।

घायल व्यक्ति को पुट्टलम बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वन्यजीव अधिकारी इलाके के फॉरेस्ट रिजर्व में हाथी को काबू में करने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *