पीलीभीत : जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें सम्पन्न जिला निर्वाचन अधिकारी

[object Promise]

पीलीभीत ।   लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण व निर्वाध रूप से सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बेनहर पब्लिक स्कूल में जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद को 13 जोनल व 100 सेक्टर भागों में विभाजित कर जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है तथा साथ ही. साथ सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित अधिकारियों को भी साथ में लगाया गया है।

आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारियों को ईवीएम व वीवीपैट के बारे में विस्तार से जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा सभी जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेटो को निर्देशित करते हुये कहा कि चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपने पूर्ण दायित्वों व कर्तव्यों का पालन करना सुनिश्चित करें। महोदय द्वारा सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित करते हुये कहा कि आप सभी का भ्रमण कार्यक्रम 28,29 मार्च, व 01, 02 अप्रैल को निर्धारित किया गया है। आज आयोजित प्रशिक्षण के आधार पर आप सभी लोग क्षेत्र का भ्रमण करेगें तथा बूथों पर जन सुविधाओं की उपलब्धता के साथ साथ सम्बन्धित क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों व आशा, ऐनम, शिक्षामित्र, ग्राम प्रधान से भी सम्पर्क स्थापित कर मोवाइल नम्बर प्राप्त कर लें।

 

भ्रमण के पश्चात निर्धारित प्रारूप पर रिर्पोट सम्बन्धित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी को तत्काल प्रेषित करें। आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी वित एवं राजस्व व अपर जिलाधिकारी न्यायिक द्वारा भी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के दायित्वों को विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में पुलिस अधीक्षक  द्वारा सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा नियुक्त पुलिस अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने हेतु निर्देशित किया तथा फील्ड में भ्रमण के दौरान वनरैबुल व क्रिटिकल बूथों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये तथा अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर लें एवं बूथों पर आने जाने की व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि को भी ध्यान में रखें।

प्रशिक्षण में पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सोनकर, मुख्य विकास अधिकारी/कार्मिक प्रभारी  राजीव बनकटा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देवेन्द्र प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी  बृज किशोर, अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती ऋतु पूनिया, जिला विकास अधिकारी  योगेन्द्र सिंह सहित सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *