कुशीनगर में मारपीट के आरोपी को कस्‍टडी में ले जाते समय अज्ञात वाहन ने रौंदा,मौत

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में मारपीट के आरोपी की पुलिस की पीआरवी वैन से ले जाते रास्ते में हादसे में मौत हो गयी। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। देर रात अपर पुलिस अधीक्षक ने भी थाने पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
गुरुवार को देर शाम छह बजे पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया गांव से किसी ने 112 नंबर पर सूचना दी कि एक युवक लोगों से अनायास विवाद कर रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने गांव के आरोपी कैलाश (40) को पकड़ कर थाने ले जा रही थी। इसी दौरान हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि वह पेशाब करने के लिए उतरा था, इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया।
उसे पुलिस ने फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख कर जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *