इस बड़ी मोबाइल कंपनी के चेयरमैन जुए में हार गए एक खरब रुपए, कंपनी दिवालिया होने की कगार पर

[object Promise]

नई दिल्ली । चीन की स्मार्टफोन निर्माना कंपनी जियोनी दिवालियेपन की कगार पर आकर खड़ी हो गई है। खबर है कि जियोनी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है। चीन की एक वेबसाइट के अनुसार, इस कंपनी के चेयरमैन Liu Lirong साइपैन के एक कसीनो में जुआ खेलते वक्त कथित तौर पर 10 अरब युआन (करीब 1 खरब रुपये) हार गए, जिसके कारण कंपनी को इस दौर से गुजरना पड़ रहा है।

पैसे हारने के बाद Lirong ने सिक्योरिटीज टाइम्स को बताया कि वे एक अरब युआन हारे हैं। Lirong ने यह भी दावा किया कि उन्होंने जुए के लिए जियोनी के कैश का गलत इस्तेमाल नहीं किया लेकिन यह कहा कि उन्होंने कंपनी से फंड जरूर उधार लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी सप्लायर्स को पैसे देने में नाकामयाब रही और एक सौदे पर काम करने के लिए उनके साथ मुलाकात की है। यह मीटिंग 20 सप्लायर्स द्वारा शेन्ज़ेन इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट में दिवालियेपन को लेकर आवेदन दायर करने के बाद की गई।

अप्रैल महीने में ही खबर आई थी कि जियोनी भारत में इस वर्ष 6.5 अरब रुपये निवेश करेगी क्योंकि वह भारत की टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रैंड्स में शुमार होना चाहती है। जियोनी ने इसी वर्ष अप्रैल में Gionee F205 और Gionee S11 Lite के साथ भारतीय बाजार में वापसी की थी। ये दोनों मोबाइल सेल्फी के शौकीन लोगों के लिए लॉन्च किए गए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *