बाइक सवार दंपत्ति सड़क हादसे में बेटे सहित घायल

[object Promise]

रिपोर्ट रिहान अली

फिरोजाबाद-थाना मक्खनपुर क्षेत्र रूपसपुर रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक डिवाइडर से टकरा गयी जिस पर सवार पति पत्नी व एक बच्चा घायल हो गया। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल मौके पर पहुंची डायल 100 लेकर आयी ।

बताया गया कि मैनपुरी के वंशीगढ़ी निवासी करीब 25 वर्षीय शिल्पी शाक्य पत्नी नीतेश और उसका पति करीब 30 वर्षीय नीतेश फिरोजाबाद अपनी भान्जी शैफाली की शादी में महावीर वाटिका में बीते दिन आया था। आज सुबह यहां से वापस बाइक द्वारा अपनी पत्नी और बेटा करीब सात आठ का कृष्णा संग वापिस अपने गंतव्य को जा रहा था।

थाना मक्खनपुर क्षेत्र रूपसपुर रोड पर तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक डिवाइडर से टकरा गयी। तीनों लोग घायल हो गये ।

जिन्हें सूचना पर पहुंची डायल 100 जिला अस्पताल लेकर आयी। यहां नीतेश को ज्यादा चोटें बतायीं गयीं हैं ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *