बांग्लादेश: एक ओर बांग्लादेश में हिंदुओ पर।अत्याचार हो रहे हैं लोग उनकी सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। वही अब थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय तीन दिवसीय दौरे के लिए बांग्लादेश गए हैं। थल सेना अध्यक्ष के रूप में यह मनोज पांडेय की पहली विदेश यात्रा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनोज पांडेय बांग्लादेश में वहां जाएंगे जहां बांग्लादेश के सैनिक संयुक्त राष्ट्र की शन्ति के लिए ट्रेनिंग कर रहे हैं।
बता दें थल सेना प्रमुख मनोज पांडेय 20 जुलाई तक बांग्लादेश के दौरे पर रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि जनरल की यात्रा शिखा अनिबर्न युद्ध स्मारक से होगी। यहाँ वह उन सौनिक को श्रद्धांजलि देंगे जो 197 के युद्ध मे शहीद हो गए थे। स्मारक से आने के बाद जनरल बांग्लादेश के राष्ट्रपिता बंगबन्धु शेख मुजीबर रहमान को श्रद्धांजलि देंगे। कहा जा रहा है कि थल सेना अध्यक्ष सीनियर मिलिट्री और सुरक्षा अधिकारियों के साथ सेना को मजबूत करने के विषय पर बातचीत करेंगे।
वही यात्रा के दूसरे दिन वह बांग्लादेश के मीरपुर में स्थित डिफेंस सर्विस कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में स्टूडेंट्स को सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा यह इंस्टीट्यूट ऑफ पीस स्पोर्ट एंड ऑपरेशन का दौरा करेंगे। यह वही इंस्टीट्यूट है जहां बांग्लादेश के सैनिकों को सैन्य ट्रेनिंग दी जाती है। जानकारी के लिए बता दें संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में बांग्लादेश की सेना का बड़ा योगदान रहता है। मनोज पांडेय बांग्लादेश के दौरे के लिए तब गए हैं जब लगातार बंग्लादेश से हिंदुओ के ख़िलाफ़ अत्याचार की खबरे सामने आ रही है। वैसे तो इनका दौर रक्षा के सम्बंध में है लेकिन लोग इसे हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से जोड़कर देख रहे हैं ओर इसे अहम दौर बता रहे हैं।
Leave a Reply