उत्तर प्रदेश निवासियों हेतु श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए प्रदेश सरकार 01 लाख रूपये दे रही अनुदान।

उत्तर प्रदेश निवासियों हेतु श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए प्रदेश सरकार 01 लाख रूपये दे रही अनुदान।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर।।भारत सरकार द्वारा आयोजित की जाने वाली श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले उत्तर प्रदेश के मूल निवासी, जो मौजूदा समय में प्रदेश में निवास कर रहे हैं, उन्हे प्रदेश सरकार एक लाख रूपये तक का अनुदान दे रही है। कैलाश मानसरोवर भारत के निवासियों की आस्था का केन्द्र बिन्दु है। शास्त्रों में यह उल्लिखित है कि भगवान शिव का वास कैलाश पर्वत पर है। आस्था और श्रद्धा से अभिभूत होकर लोग कैलाश की यात्रा करते हैं और अपने आराध्य देव महादेव के निवास स्थल का दर्शन कर अपने को धन्य मानते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो लोग कैलाश और मानसरोवर की यात्रा कर वहां का दर्शन करते हैं, वे बड़े सौभाग्यशाली होते हैं।

उत्तर प्रदेश निवासियों हेतु श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए प्रदेश सरकार 01 लाख रूपये दे रही अनुदान।

सरकार के सकारात्मक प्रयासों के फलस्वरूप निश्चय ही भविष्य में उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग श्री कैलाश मानसरोवर की यात्रा करेंगे और धार्मिक पर्यटन का आनंद प्राप्त करेंगे।

जिला सूचना कार्यालय सुलतानपुर द्वारा जनहित में प्रसारित।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *