ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।। आज भाजपा ने अमेठी में विजय संकल्प रैली के माध्यम से चुनावी अभियान की शुरुआत की। प्रदेश के डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने रामलीला मैदान में आयोजित सभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी पर अमेठी को विकास से उपेक्षित रखने का आरोप लगाते हुए स्मृति ईरानी को अमेठी का सच्चा हितैषी बताया। मोदी सरकार की योजनाओं का गुणगान करते हुए देश के लिए पीएम मोदी को जरूरी बताया।दिनेश शर्मा ने कहा कि परिवारवाद और नकारात्मक राजनीति करने वाले लोग चौकीदार को चोर बोलते हैं।
जबकि चौकीदार पूरी तरह प्योर है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होने कहा कि कांग्रेस गरीब को गरीब बनाये रखना चाहती है। नकारात्मक राजनीति करने वालों का युग खत्म हो गया है। मुंबई में लोग मारे गये तो पटाखे छोड़े गये। लेकिन इस बार डर था।
पहले चीन, पाकस्तिान, अमेरिका डराते थे। 15 अगस्त को कबूतर उड़ाये जाते थे। मोदी ने सुधरने का मौका दिया, लेकिन पाकिस्तान नहीं सुधरा। उरी की घटना के बाद जवाब दिया गया।अब अमेठी की गली-गली में चौकीदार जमानतदारों से सवाल करेगा। मोदी ने वाराणसी का विकास कराया। अमेठी में पांच सालों में दस बारह बार युवराज आये। जबकि स्मृति 41 बार आई। उन्होंने कहा कि अब राहुल के यहां से केरल जाने की बारी आ गई है।
Leave a Reply