पडरौना में निकली गणगौर महाराज की भव्य शोभायात्रा

[object Promise]

रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा

कुशीनगर : पडरौना नगर में सोमवार के दोपहर बाद राजस्थानी ब्राह्मण समिति से जुड़ी आस्थावान महिलाओं द्वारा गणगौर महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई । जिस में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आरपीएन सिंह को महिलाओं ने राधा- कृष्ण लिखे पाटुका व पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए विजय श्री का आशीष दिया । इस सम्मान से गदगद आरपीएन सिंह ने कहा कि जिस भरोसे व विश्वास के साथ उनको यहां की महिलाओं ने सम्मान दिया है उसका वे चुनाव जीतकर क्षेत्र में विकास करते हुए सूद समेत भरपाई करेंगे ।

इस मौके पर पडरौना नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शिवकुमारी देवी जी , युवा कांग्रेसी नेता मनीष जयसवाल उर्फ मंटू भैया , जगदंबा शर्मा , चित्रा शर्मा , मीना शर्मा , नागेंद्र शुक्ला , भूपेंद्र सिंह , पूजा शर्मा , सीमा शर्मा , रिता शर्मा आदि मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *