आई.टी.आई अभ्यर्थियों के लिये खुशखबरी

[object Promise]
रिपोर्टर-मन्नान अहमद लारी
ब्यूरो चीफ- कामेश्वर पांडेय
देवरिया  | स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान  द्वारा 3 नवंबर को कैम्पस सेलेक्शन का आयोजन अधिष्ठान परिसर में किया जायेगा। इस कैम्पस सेलेक्शन यशस्वी एकेडमी फार स्किल्स मनेसर गुरुग्राम हरियाणा द्वारा आई0टी0आई0 उत्तीर्ण सम्मिलित हुये अभ्यर्थियों का कैम्पस सेलेक्शन फिटर, वेल्डर इलेक्ट्रीशियन, पेन्टर जनरल, मशीनिष्ट, टर्नर व्यवसाय में किया जाना है।जिसके लिये अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष होना चाहिये।
उक्त आशय की जानकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य देते हुए बताया कि उक्त कैम्पस में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को अवगत कराया है कि वे 3 नवंबर को प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण देवरिया के परिसर में समय 10 बजे अपने मूल प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति अवश्य साथ लेकर आये।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *