रांची। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर पांच चरणों में हुए चुनाव के नतीजों के लिए गिनती जारी है। 24 जिला मुख्यालयों में गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई । शुरुआती रुझान आना शुरू हो गए हैं। जेएमएम में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल तीनों दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा है। यह गठबंधन रुझान में लगातार बहुमत की ओर बढ़ रहा है।
LIVE अपडेट…
-81 सीटों पर रुझान आ गए हैं। इनमें जेएमएम(झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस) 42, भाजपा 28, आजसू 4, जेवीएम 3 और अन्य 04 सीेटों पर आगे चल रहे हैं।
-79 सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। इनमें जेएमएम(झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस) 31, भाजपा 35, आजसू 3, जेवीएम 3 और अन्य 03 सीेटों पर आगे चल रहे हैं।
-79 सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। इनमें जेएमएम(झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस) 32, भाजपा 33, आजसू 7, जेवीएम 4 और अन्य 03 सीेटों पर आगे चल रहे हैं।
- 60 सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। इसमें जेएमएम(झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस) 24, भाजपा 18, आजसू 4, जेवीएम 2 और अन्य 12 सीेटों पर आगे चल रहे हैं।
-झारखंड विधानसभा चुनाव की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में जेएमएम(झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस) 19, भाजपा 14, आजसू 3, जेवीएम तीन सीेटों पर आगे चल रहे हैं।
मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा। पहला परिणाम सोमवार दोपहर 1 बजे आने की उम्मीद जताई जा रही है। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान हुआ था।
मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो)-राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन के बीच है। सबकी निगाहें जमशेदपुर पूर्वी सीट पर टिकी रहेंगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास वर्ष 1995 से यहां से जीतते आ रहे हैं। उनके खिलाफ उनके पूर्व-कैबिनेट सहयोगी सरयू राय मैदान में हैं। राय ने पार्टी से टिकट कटने के बाद बगावत कर मुख्यमंत्री की राह का कांटा बनने का फैसला किया।
अन्य महत्वपूर्ण सीटें हैं- दुमका और बरेट, जहां से झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। दुमका में वह समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी के खिलाफ मैदान में हैं।
Leave a Reply