Delhi News नई दिल्ली । ‘अग्निपथ योजना’ के चौतरफा विरोध को देखते हुए दिल्ली में भी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली मेट्रो ने बंद किए कई स्टेशन दिल्ली मेट्रो की ओर से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई। दिल्ली गेट ITO और ढांसा बस स्टैंड स्टेशनों के गेट और जामिया मस्जिद मेट्रो स्टेशन के सभी गेट बंद कर दिए गए। हालांकि बाद में इन्हें खोल दिया गया।
अग्निपथ के साथ साथ आज जुमे की नमाज के चलते भी इस कदम को एहतियात के तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जामा मस्जिद के पास ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।
दिल्ली मेट्रो ने इससे पहले राजीव चौक का गेट नंबर 5 और 6 बंद किया। हालांकि बाकी गेट ऑपरेशनल थे। फिर उसे भी खोल दिया गया।
Leave a Reply