पुतिन का एक ऑर्डर क्या अब तबाह कर देगा पूरा युक्रेन और मचेगा हाहाकार

विदेश: रूस और युक्रेन के मध्य जारी युद्ध को 6 महीने से अधिक समय हो गया है। लेकिन दोनो देश पीछे हटने को तैयार नही है। इस युद्ध को विराम देने के परिपेक्ष्य से कई बार दोनो देशो के मध्य वार्ता हुई है। लेकिन यह वार्ता बेनतीजा रही। वही अब रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एक बयान जारी कर यह स्पष्ट कर दिया है कि रूस का मूड पीछे हटने का नही है। 

पुतिन में रूसी सेना के अन्य जवानों को युक्रेन भेजने का आदेश दिया है। उनके इस आदेश से यह स्पष्ट है कि यह युद्ध अभी और भीषण स्वरूप ले सकता है। क्योंकि क्रीमिया में भीषण जंग के लिए मॉस्को से हथियारों का एक बड़ा जखीरा भेजा गया है। वही अमेरिका लगातार रूस के खिलाफ इस युद्ध मे युक्रेन का खुलकर समर्थन कर रहा है। वह युक्रेन को हथियार दे रहा है। अमेरिका के इस रुख का असर वैश्विक स्तर पर देखने को मिल रहा है।
वही दोनो देशो के मध्य जारी युद्ध के खत्म होने के आसार नही दिखाई दे रहे हैं। जिस तरह से हथियारों को एकत्र किया जा रहा है। उससे यह साफ पता चल रहा है कि आगामी समय मे युद्ध भीषण होने वाला है। रूस और युक्रेन दोनो तबाही की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और अगर यह युद्ध भीषण आकर में हुआ तो पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था इससे प्रभावित होगी।
जानकारी के लिए बता दे जब से युक्रेन और रूस के मध्य युद्ध छिड़ा है। यूक्रेन तबाह हो गया है। युक्रेन अपनी जिद्द से पीछे नही हटना चाहता और रूस युक्रेन के सामने झुकना नही चाह रहा है। युक्रेन और रूस के युद्ध मे अमेरिका कही न कही आग में घी डालने का काम कर रहा है। 
अमेरिका युक्रेन को हथियार मुहैया करवा कर उसे युद्ध करने के लिए प्रेरित कर रहा है। इस युद्ध मे युक्रेन तहस नहस हो गया है। लाखो लोगो की इस युद्ध मे जान चली गई है और रूस ने युक्रेन की व्यवस्था ध्वस्त कर दी है। लेकिन अब रूस युक्रेन दोनो इस युद्ध को भीषण स्वरूप देने की योजना बना रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *