ई-पॉश मशीनों की कनेक्टिविटी जूझ रहे कोटेदार सिर्फ 5 फीसदी बांट पाए राशन

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जनपद के शहर के बाद 5 नवंबर से जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ई-पॉश मशीनों से सरकारी सस्ते गल्ले के राशन का वितरण शुरू हुआ लेकिन सर्वर से कनेक्टिविटी की समस्या से जूझ रहे कोटेदार अब तक सिर्फ 5 फीसदी लोगों को ही राशन उपलब्ध करा पाएं हैं। खाद्यान लेने वाले लोगों के भारी दबाव के बीच कोटेदारों ने अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया है। जिला पूर्ति बिभाग की माने तो इस समस्या निदेशालय के संज्ञान में लाई गई है। समाधान की कोशिशे जारी हैं।
बताते चले कि कुशीनगर मे जिला पूर्ति बिभाग का दावा की एक-दो माह यह दिक्कत रहेगी लेकिन बाद में शहर की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी राशन वितरण का कार्य सामान्य हो जाएगा। उन्होंने कोटेदारों को सब्र से काम लेने की अपील करते हुए आश्वस्त किया है कि कनेक्टिविटी की समस्या का समाधान शीघ्र कराया जाएगा।
सरकार ने राशन वितरण के कार्य को पारदर्शी एवं पात्रों तक राशन की पहुंच सुनिश्चचित कराने के लिए न केवल राशन कार्डों से जोड़ा बल्कि अत्याधुनिक ई-पॉश मशीनों से राशन वितरण शुरू कराया। शहरी क्षेत्र में कोटेदार पहले से ही ई-पॉश मशीनों से राशन का वितरण कर रहे हैं। जबकी ग्रामीण क्षेत्रों की सरकारी गल्ले की दुकान पर यह व्यवस्था 5 नवंबर से शुरू हुई है। जनपद के उपभोक्ताओ को ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगाने के बाद राशन पाएंगे। इनमें राशन कार्ड धारक अंत्योदय श्रेणी एवं शेष पात्र गृहस्थी श्रेणी के राशन कार्ड धारक हैं।
नए राशन कार्ड बनाने का अभियान जारी
जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय 30 नवंबर नए पात्र लाभार्थियों को जोड़ने का अभियान चला रहा है। वंचित पात्र लाभार्थी 30 नवंबर तक इस अभियान का लाभ उठा अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड बनवा सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *