पुरी: पत्नी की हत्या कर उसका कटा सिर लेकर थाने पहुंचा पति जाने पूरी खबर

[object Promise]

ओडिशा के पुरी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक पति ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी पति उसका कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

घटना रामबरन गांव की है। पुरी एसपी उमाशंकर दास ने बताया कि हत्या से पहले पति और पत्नी के बीच तीखी नोंकझोक हुई थी। एसपी के मुताबिक आरोपी गणेश बेउरा चेन्नै में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था।

पत्नी के चरित्र पर था शक
दास ने बताया कि गणेश को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे लग रहा था कि पत्नी का किसी और के साथ नाजायज संबंध है। इसे लेकर दोनों में पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था। रविवार रात बात इतनी बिगड़ गई कि गणेश ने पत्नी की हत्या कर दी।

पत्नी के परिजन बोले- करता था प्रताड़ित
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘पत्नी की हत्या के बाद वह उसके कटे सिर के साथ थाने में पहुंचा। यहां उसने सारी बात बताते हुए आत्मसमर्पण कर दिया।’ हालांकि महिला के परिवारवालों ने आरोप लगाया था कि चेन्नै में साथ रखते हुए आरोपी उसे प्रताड़ित करता था, इसलिए वह (दिवंगत पत्नी) वापस ओडिशा चली आई थी।

आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। फरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौर कर गहन जांच पड़ताल की। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *