पटना, चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बड़ी बात कही है। आयोग के मुताबिक 4 सीटों पर जीत-हार का अंतर महज 200 वोट हैं। जबकि 24 सीटों पर जीत-हार का अंतर 1000 वोट हैं। 32 सीट पर 2000 वोटों का अंतर है। 48 सीटों पर जीत-हार का फासला सिर्फ 3000 वाेट है। उप निर्वाचन अधिकारी आशीष कुंद्रा ने बताया कि अबतक आधे से अधिक सीटों पर मतगणना कार्य पूर्णता की ओर है। कुल 4 करोड़ मतों में से 2.7 करोड़ वोटों की गिनती कर ली गई है। रात तक सभी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। बिहार चुनाव में एनडीए के अच्छे प्रदर्शन पर दोनों नेताओं ने मंगलवार को बातचीत की। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदय नारायण चौधरी को हराया।
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी किए जा रहे हैं। अबतक घोषित सीटों में से एनडीए को 91, महागठबंधन को 85 और बसपा व दूसरे दलों को 8 सीटें मिली है। इस तरह एनडीए ने कुल 120 सीटों पर बढ़त हासिल है। जबकि महागठबंधन प्रत्याशी 115 सीटों पर अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं। अन्य के खाते में 8 सीटें जाती हुई दिख रही हैं। इस बीच कई दिग्गज चुनाव हार गए हैं। लालू प्रसाद यादव के समधी चंद्रिका राय परसा से चुनाव हार गए हैं। वे जदयू के टिकट पर चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। इधर नीतीश सरकार के मंत्री सुरेश शर्मा मुजफ्फरपुर से चुनाव हार गए हैं। मतगणना के पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ…
LIVE Bihar Chunav Result 2020
7:00 PM: नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे सुशील मोदी
बिहार के नीतीश कुमार से मिलने भाजपा नेता भूपेंद्र यादव और सुशील मोदी पहुंचे हैं। बिहार चुनाव में एनडीए की बढ़त को लेकर यहां नेताओं ने चर्चा की। माना जा रहा है कि एनडीए नेताओं ने आगे की रणनीति पर मंथन किया। नीतीश के सीएम आवास पर हलचल बढ़ गई है।
6:10 PM: लालू यादव के दोनों बेटे तेजस्वी-तेज प्रताप जीते
लालू के समधी और तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय के पिता चंद्रिका राय परसा से चुनाव हार गए हैं। वे जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इधर समस्तीपुर के हसनपुर सीट से तेज प्रताप यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 8600 वोटों से आगे चल रहे हैं। लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। अबतक घोषित की गई 68 सीटों में 40 एनडीए, 27 महागठबंधन और एक सीट बसपा के खाते में गई है। भाजपा-जदयू गठबंधन अभी 103 सीटों पर आगे चल रहा है। जबकि राजद-कांग्रेस-वाममोर्चा का महागठबंधन 97 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दैनिक जागरण संवाददाता के अनुसार 100 से अधिक सीटों पर मतगणना की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। यहां थोड़ी देर बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
#BiharElection2020: Election Commission declares results for 14 out of the total 243 seats-BJP wins 6; RJD, JD(U) & Vikassheel Insaan Party 2 each, Congress & AIMIM 1 each
NDA leading on 123 seats
Mahagathbandhan on 112 seats
AIMIM on 5 seats
BSP on 1 seat
Independents on 2 pic.twitter.com/OpIqszX6gB— ANI (@ANI) November 10, 2020
5:50 PM: कैमूर चुनाव रिजल्ट : 3 सीटों पर राजद की जीत पक्की
कैमूर में तीन विधानसभा सीट पर राजद की जीत पक्की मानी जा रही है। चैनपुर विधानसभा में अभी काउंटिंग चल रही है। जिसमें बसपा के प्रत्याशी मोहम्मद जमा खां आगे हैं। रामगढ़ से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह भी जीत के करीब है। अभी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। जबकि भभुआ और मोहनिया में राजद प्रत्याशियों की जीत कंफर्म हो चुकी है। लेकिन अभी प्रमाण पत्र नहीं मिला है।
As far as Bihar is concerned, on the whole 7737 scheduled rounds were there, of which 4858 have been completed. 119 constituencies have done more than half of the work which was there for counting: Deputy Election Commissioner, Ashish Kundra#BiharElectionResults pic.twitter.com/h3KfpiOpY5
— ANI (@ANI) November 10, 2020
5:30 PM: सीतामढ़ी चुनाव रिजल्ट: भाजपा की ऐतिहासिक जीत, सभी चार सीटें अपने नाम की
सीतामढ़ी में भाजपा की बल्ले-बल्ले। उसने चारों सीटों पर जीत दर्ज कराई है। सबसे पहली जीत उसको सीतामढ़ी में मिली। उसके बाद बथनाहा, परिहार व रीगा भी जीत गई। जबकि, जदयू को अभी एक सीट पर जीत मिली है। तीन पर फैसला आना शेष है। परिहार से भाजपा की गायत्री देवी लगातार दूसरी बार विजयी हुई हैं। उन्होंने अपने निकटतम राजद प्रयाशी रितू कुमार को शिकस्त दी है। वहीं रीगा में भाजपा के मोती लाल प्रसाद ने सीटिंग विधायक अमित कुमार को पराजित कर दिया है। बथनाहा में भाजपा के अनिल कुमार पहली बार में ही विधायक बन गए हैं। एनडीए के लिए यह बड़ी जीत है। जदयू ने रुन्नीसैदपुर में जीत दर्ज कराई है। बाजपट्टी, सुरसंड व बेलसंड में अभी रस्साकश्काी चल रही है।
5:20 PM: राघोपुर चुनाव रिजल्ट : लालू के बेटे तेजस्वी यादव की जीत तय
हाजीपुर से भाजपा के अवधेश सिंह, लालगंज से भाजपा के संजय सिंह, पातेपुर से भाजपा के लखेंद्र पासवान, वैशाली से जदयू के सिद्धार्थ पटेल, राघोपुर से राजद के तेजस्वी यादव और महुआ से राजद के मुकेश रौशन की जीत लगभग तय हो गई है। महनार और राजापाकर में वोटों की गिनती जारी है।
5:00 PM: अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की बातचीत
बिहार विधानसभा चुनाव में दमदार प्रदर्शन के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। मंगलवार को शाह ने नीतीश से फोन पर बातचीत की और चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं की सराहना की।
4:30 PM: एनडीए ने अबतक जीती 45 सीटें, 80 पर बढ़त
बिहार में फिर से नीतीशे कुमार… बिहार चुनावों में एनडीए की बढ़त के साथ ही भाजपा में जश्न का माहौल है। दरभंगा के केवटी से राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दकी चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के मुरारी झा ने हराया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई वाली एनडीए बिहार चुनावों में जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। राजद सुप्रीमो लालू यादव रांची के रिम्स में लॉन में बैठकर धूप सेंक रहे हैं। जबकि उनके करीबी भोला यादव चुनाव नतीजों में पीछे चल रहे हैं। लालू के छोटे बेजे तेजस्वी यादव बिहार में राघोपुर सीट से आगे चल रहे हैं।
#BiharElection2020: JD(U) wins two seats and leads on 42 seats as EC declares results of the assembly polls.
NDA leading on 129 seats
Mahagathbandhan on 103 seats
BSP on 2 seats
AIMIM on 4 seats
LJP on 2 seats
Independents on 3 seats https://t.co/dVxpvgGvqa— ANI (@ANI) November 10, 2020
3:50 PM: दरभंगा चुनाव रिजल्ट : एनडीए ने लहराया परचम
दरभंगा की दस सीटों में से तीन पर भाजपा, दो पर जदयू व दो पर वीआइपी की जीत। एक पर राजद का रहा कब्जा। केवटी से अब्दुल बारी सिद्दीकी हारे। दो सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी लगातार आगे चल रहे हैं। दरभंगा सीट से भाजपा के संजय सरावगी चुनाव जीत गए हैं।
3:20 PM: हसनपुर चुनाव रिजल्ट: लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप आगे
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हसनपुर सीट से आगे चल रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा बांकीपुर सीट से पीछे चल रहे हैं। दानापुर से राजद के रीतलाल यादव आगे चल रहे हैं। बाहुबली अनंत सिंह मोकामा सीट से आगे चल रहे हैं। पप्पू यादव मधेपुरा में पीछे चल रहे हैं। राजद के अब्दुल बारी सिद्दकी चुनाव हार गए हैं। नीतीश सरकार के मंत्री जय कुमार सिंह और संतोष कुमार निराला अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रहे हैं।
#BiharElectionResults: EC declares first result of polls- RJD’s Lalit Yadav wins Darbhanga Rural
NDA leading on 129 – BJP 73, JDU 49, VIP 5, HAM 2
Mahagathbandhan ahead on 103 – RJD 64 (1 seat won) Congress 20, Left 18
BSP leading on 2, AIMIM on 4, LJP on 1 & independents on 4 pic.twitter.com/I42uR8MKvH
— ANI (@ANI) November 10, 2020
3:00 PM: सुपौल चुनाव रिजल्ट : जदयू के बिजेंद्र यादव ने आठवीं बार मारी बाजी
सुपौल विधानसभा की सीट प्रदेश राजनीति में हाॅट सीट मानी जाती है। इस क्षेत्र का नेतृत्व विगत तीस वर्षों से लगातार विजेंद्र प्रसाद यादव के हाथ में रहा है। सात चुनाव जीतने के बाद उन्होंने आठवीं बार बाजी मारी है। उन्होंने साबित कर दिया कि मतदाताओं ने उन्हें सिर आंखों पर बिठाया। 1990 में वे पहली बार विधायक चुने गए। अब तक हर चुनाव इन्हें जीत का सेहरा मिलता रहा। इस चुनाव वे आठवीं बार वे अपना भाग्य आजमा रहे थे। टक्कर आमने-सामने का था। महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी मिन्नतुल्लाह रहमानी उर्फ मिन्नत रहमानी चुनाव मैदान में डटे हैं। हालांकि इस सीट पर लोजपा ने भी अपना प्रत्याशी खड़ा किया है। जिससे शुरुआती क्षणों में मुकाबले को त्रिकोणात्मक बनाने का प्रयास किया गया लेकिन स्थिति आमने-सामने पर आकर ही खड़ी हो गई। इस क्षेत्र से कुल 11 प्रत्याशी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे थे।
Leave a Reply