मनोज कुमार साकत
दानीकुंडी। मरवाही पेंड्रा गौरेला ब्लॉक कांग्रेसियों ने एकजुट होकर मनाया नववर्ष मिलन समारोह।हजारों की संख्या में कांग्रेसी इकट्ठे होकर समारोह में एक दूसरे को नववर्ष व छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार छेरछेरा की बधाइयाँ दीं।कार्यक्रम में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा के साथ आगामी लोक सभा चुनाव की रूपरेखा तैयार की गई।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक कार्यक्रम की मनभावन प्रस्तुति देकर लोगों को रोमांचित किया।
कार्यक्रम में उत्तम वासुदेव,प्रमोद परस्ते,विशाल सिंह उरेती ने अपने वक्तव्य से कार्यकर्ताओं में एक जोश भरा,कार्यक्रम में मुख्य रूप शिवराम सिंह मार्को,भोला नायक,दया वाकरे,महेन्द्र शुक्ला, विवेक पोर्ते,भरत राजपूत,प्रशांत श्रीवास,अजीत सिंह श्याम व तीनो ब्लॉक के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए।कार्यक्रम के अंत में सबने भोजन कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया।कार्यक्रम में संगठन के कुछ पदाधिकारी अनुपस्थित रहे,जो संगठन के तितर बितर होने का संकेत देता नजर आया।
Leave a Reply