रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। पुलिस अधीक्षक डा0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज व क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना/तिलोई संतोष कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष जायस भरत उपाध्याय के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के विरूद्ध नशा मुक्त अमेठी अभियान के क्रम में शनिवार को उ0नि0 विधान चन्द यादव थाना जायस मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर बबलू सोनकर पुत्र पारसनाथ सोनकर निवासी छोटा गोरियाना कस्बा व थाना जायस जनपद अमेठी को मासूम मस्जिद मोहल्ला कंचाना जगदीशपुर रोड के पास से 40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । थाना जायस पर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता –
बबलू सोनकर पुत्र पारसनाथ सोनकर निवासी छोटा गोरियाना कस्बा व थाना जायस जनपद अमेठी
बरामदगी–
40 ग्राम अवैध स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 01 लाख 50 हजार)
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही–
मु0अ0सं0 66/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जायस जनपद अमेठी
गिरफ्तार करने वाली टीम*
1-उ0नि0 विधान चन्द यादव थाना जायस जनपद अमेठी
2-उ0 नि0 राकेश कुमार शर्मा थाना जायस जनपद अमेठी
3-का0 श्यामलाल थाना जायस जनपद अमेठी
4-का0 पवन कुमार पंकज थाना जायस जनपद अमेठी
Leave a Reply